( विनोद वैष्णव ) | 28 मार्च को रितिक रोशन के बड़े बेटे, रेहान का जन्मदिन था और इस खास मौके पर सुपरस्टार ने लाखों प्रशंसकों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश पोस्ट कर अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।इस संदेश को रितिक ने खुद लिखा है जिसमे लोगों को डरने की जगह, कुछ अलग करने और इसके आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया गया है।वीडियो में रितिक ने कहा है कि जीवन में समस्याएं होंगी जो चीजें जटिल बना सकती हैं और आप को डिमोटिवेट कर सकती हैं, लेकिन चुनौतियों का सामना करना और कमजोरियों को ताकत में परिवर्तित करना महत्वपूर्ण है।रितिक ने अपने जीवन के डर का भी उदाहरण दिया है जो उन्हें छह उंगलियों वाले व्यक्ति होने के नाते हमेशा सताता था।यह महत्वपूर्ण और गहन सबक हैं लेकिन रितिक ने अपने ब्लैक एंड वाइट वीडियो में सबसे सरल और प्रभावी तरीके से इसे बयां किया है।वीडियो के साथ, उन्होंने ट्वीट किया,” हमारे सभी बेटों और बेटियों और हमारे भीतर समाए बच्चों के लिए। मैंने कुछ लिखा है उसे साझा कर रहा हूँ। (हैडफ़ोन लगा कर सुने प्लीज)”इस वीडियो को साझा करने के तुरंत बाद, उनके लाखों प्रशंसकों और मित्रों ने इस संदेश को साझा करने के लिए अभिनेता की प्रशंसा की और उनका धन्यवाद किया। इस वीडियो को जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी।यह पहली बार नहीं है जब रितिक ने अपने प्रशंसकों को एक प्रेरित संदेश भेजा है। पिछली बार, उन्होंने संदेश जारी कर अपने प्रशंसकों से आगे बढ़ने और कभी न हार मानने की सलाह दी थी।जब रितिक को इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,”यह आईडिया मेरे दिमाग में पनप रहा था। मैंने इसे आकार दिया और फिर इसे बाहर निकाला। बस इतना ही। यह आश्चर्यजनक है कि यदि आप पहले चरण के साथ शुरू करते हैं तो क्या होता है। मुझे लगता है कि यह संदेश मेरे जीवन में कई अनुभवों का एक परिणाम है। यह एक सरल पोस्ट था, लेकिन इसने मेरे सभी प्रशंसकों और मित्रों से मुझे शानदार ढंग से जोड़ दिया था। मुझे कृतज्ञता और संतोष महसूस होता है।”रितिक फिलहाल अपनी अगली फिल्म सुपर 30 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमे वह पहली बार गणित प्रतिभा की भूमिका निभा रहे है।
Related Posts
Gracy Singh celebrated Maha Shivratri on Juhu beach
( Mumbai)Vinod Vaishnav/Ruby Singh|Gracy Singh along with Prajapita Brahmakumari Institute celebrated Shivratri on Juhu beach. On this auspicious occasion Brahmakumaris has…
पीएम के व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का डॉ. अमित भल्ला हिस्सा बने
फरीदाबाद/रूस ( विनोद वैष्णव )।मानव रचना शैक्षिणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने रूस में आयोजित किए जा रहे…
स्थापना दिवस पर लिंग्याज विद्यापीठ में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। जाने माने शिक्षण संस्थान ‘लिंग्याज ने आज अपना 21वा स्थापना दिवस हार्षाेल्लास के साथ मनाया। संस्थान…