( विनोद वैष्णव ) | भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मास्टर पूर्णलाल के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने संवेदना व्यक्त की। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से फोन पर बात कर सांत्वना देते दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्टर पूर्णलाल के निधन से पार्टी को गहरा दुख पहुंचा है। उनका निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। वहीं परिवार को सांत्वना देने पूर्वमंत्री जगदीश नायर भी मर्रोली गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया। साथ ही स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल की आत्मा की शांति के लिए कामना की। परिजनों को सांत्वना देने पक्ष-विपक्ष के नेताओं को तांता लगा हुआ है। पूर्व विधायक राम रतन, इनेलो नेता गिर्राज सिंह डागर, भाजपा के पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष तैयब हुसैन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेरसिंह आर्य, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लाल शर्मा, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सीनियर चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर ओपी मेहरा, पंचायत अधिकारी कृपाल सिंह, सचिव विजयपाल, मास्टर प्यारेलाल, मास्टर अमर सिंह, भजनलाल आर्य सूबेसिंह, अजीत सिंह, बाबूलाल, दुलीचंद सहित कई लोग गांव में पहुंचे।
स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल के परिवार को मुख्यमंत्री ने फोन पर दी सांत्वना
