स्वर सम्राट मोहम्मद रफ़ी की याद में 29 जुलाई को कार्यक्रम

Posted by: | Posted on: July 27, 2018

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद में साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के लिए फरीदाबाद साहित्यिक व सांस्कृतिक केंद्र नामक संस्था गठित की गयी है। ये संस्था पहला कार्यक्रम 29 जुलाई  को स्वर सम्राट मोहम्मद रफ़ी की याद में करवा रही है। संस्था के अध्यक्ष विनोद मालिक ने बताया कि इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुंबई , दिल्ली व् अन्य कई शहरों से गायक आ रहे हैं। कार्यक्रम में एंट्री निशुल्क किन्तु आमंत्रण से राखी गयी है। संस्था का लक्ष्य शहर में सांस्कृतिक व सहित्यिक कार्यक्रमों से जोड़ना है। श्री मालिक का कहना है की संगठन में ऐसे ही लोगों को जोड़ा गया है , जो शहर में इन कार्यक्रमों के माध्यम से शहर की प्रतिभाओं को उजागर करें तथा उत्साहित करें।  इस संस्था में शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति नवीन सूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष , शिक्षाविद एवं जीवा आयुर्वेद के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान उपाध्यक्ष, हरीश अरोड़ा सांस्कृतिक सचिव , एम् एल नंदवानी महासचिव तथा जगदीप सिंह मैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।  इनके अलावा वे के अग्रवाल तथा अश्वनी कुमार सेठी को संस्था का कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।

आज एक पत्रकार वार्ता में जानकारी  देते हुए संगठन के पदाधकारियों ने बताया के 29 जुलाई को संगीत संध्या के उपरान्त जश्न-ए -फरीदाबाद का आयोजन करने की योजना है।  ये कार्यक्रम 5 -7 अक्टूबर को किया जायेगा।  तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में पुस्तक मेला , मुशायरा व कवि सम्मेलन तथा सांस्कृत समारोह आयोजित किये जायेंगे।
श्री मालिक ने पत्रकारूँ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के मशीनी युग में इंसान स्मार्ट फोन व टीवी में खो गया है। इससे हर व्यक्ति अलग थलग सा पड़ गया है और ऐसा लगता है जैसे यह शहर रूक सा गया हो। शहर में लोग आपस में जुड़ सकें तथा इन गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल सके , यही इस संगठन का मुख्य लक्ष्य है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *