फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। सिमरन मेकअप स्टूडियो की ओपनिंग , इस अवसर पर स्टार बज इवेंट से सेलेब्रिटी सीमा गुंबर, सिमरन मेकअप स्टूडियो की सिमरन कौर मु य रूप से उपस्थित थी। सैलून का उद्घाटन रिबन काटकर बांगा ने किया। सैलून की फ्रेंचाईजी लेेने वाली मन्नू छाबड़ा ने बताया कि वह पिछले 2-3 साल से छोटे स्तर पर अपना मेकअप एण्ड ब्यूटीशियन का काम कर रही हैं, मगर सिमरन से मिलकर उनको प्रोत्साहित किया और एक ब्रांड के साथ जुडने को उनको मौका मिला। जिससे वो बेहद उत्साहित हैं। इस अवसर पर सिमरन कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमरन मेकअप स्टूडियो की यह तीसरी फ्रेंचाईजी है, इससे पहले भी दो फ्रेंचाईजी शॉप फरीदाबाद ‘द्मद्दद्भ में चल रही है। उन्होंने बताया कि सिमरन मेकअप स्टूडियो एक ब्रांड है और बहुत जल्दी ही हमारी एक ब्रांच चंडीगढ़ में खुलने जा रही है। स्टार बज इवेंट की सीमा गुंबर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिमरन के साथ एसोसिएट होकर इस स्टूडियो की फ्रेंचाईजी मन्नू छाबड़ा को दी है। उन्होंने कहा कि सिमरन मेकअप स्टूडियो केवल एक शॉप या शोरूम नहीं, बल्कि यह एक इंस्टीट्यूशन है, जहां किन्हीं कारणों से आगे न बढ़ पाने वाली लड़कियों को अपने पैरों पर खड़ा किया जाए और उनको इंटर्नशिप दी जाए, ताकि वो यहां काम करने के साथ-साथ सीख सकें और अपना कैरियर गलैमर के क्षेत्र में बना सकें। इस मौके पर मु य अतिथि श्रीमती बांगा ने सिमरन मेकअप स्टूडियो की रिबन काटकर ओपनिंग की और इसे एक बेहतरीन कदम बताते हुए लड़कियों को आगे आकर गलैमर की दुनिया में अपना नाम कमाने का अवसर भी बताया। उन्होंने मन्नू छाबड़ा को स्टूडियो की ओपनिंग की शुभकामनाएं दी।
Related Posts
दीपक तिजोरी ने दी ‘इंक्रेडिबल्स 2’ में बॉब पार्र को आवाज
( विनोद वैष्णव )| डिज्नी ने ‘इनक्रेडिबल्स’ का पहला फ्रेंचाइजी वर्ष 2004 में जारी किया था, जिसके हिंदी संस्करण को शाहरुख खान ने बॉबपार्र की आवाज में डब किया था। अब डिज्नी ने इसकी दूसरी फ्रैंचाइजी जारी की है। पहले संस्करण में जहां बॉब पार्र का रहस्यगुप्त था, वह दूसरे संस्करण में अब बाहर आ चुका है। इस दूसरे संस्करण में दीपक तिजोरी ने बाॅब पार्र की आवाज को डब कियाहै, जबकि एलिस्टिगर्ल को काजोल ने अपनी आवाज दी है। जैसा कि कहावत है कि एक अभिनेता हमेशा एक अभिनेता ही होता है, यह बात दीपक तिजोरी पर भी चरितार्थ होता है,क्योंकि दीपक तिजोरी को बहुत जल्द लोग संजय दत्त के छोटे भाई की भूमिका में आनेवाली फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर3’ में देखेंगे, जो राहुल मित्रा द्वारा निर्मित एवं राजू चड्ढा द्वारा प्रस्तुत होगी। तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27जुलाई को रिलीज होगी।
बाल कल्याण स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाया 18वां वार्षिकोत्सव
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | मंझावली स्थित बाल कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बड़े ही हर्षोल्लास से अपना 18वां वार्षिकोत्सव…
महिला एवं बाल विकास कलात्मक व योगासन केन्द्र द्वारा निशुल्क समर कैम्प का अयोजन किया जा रहा है
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । महिला एवं बाल विकास कलात्मक व योगासन केन्द्र द्वारा निशुल्क समर कैम्प का अयोजन किया…