नई दिल्ली( विनोद वैष्णव ) । दरियागंज रेजिडेंस फेडरेशन के सरंक्षक मनोज जैन की अध्यक्षता में रविवार को जैन बाल भवन दरियागंज में आयोजित विशेष बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ । निर्वाचन मंडल के प्रमुख मनोज जैन ने नयी कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर.पी बावा उपाध्यक्ष-श्रीमती प्रतिभा जैन, महामन्त्री योगेश जैन ,कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन, तथा संयुक्त सचिव पद पर जितेंद्र जैन व श्रीमती अरुणा टन्डन को विजेता निर्वाचित घोषित किया।दरियागंज रेजिडेंस फेडरेशन के सरंक्षक मनोज जैन ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामना देते हुये कहा कि नयी कार्यकारिणी की प्राथमिकता क्षेत्र के सभी निवासियों का सम्मान, सुरक्षा तथा मूलभूत जरूरतों को पूरी करना तथा एक दूसरे के सहयोग में सदैव तत्पर रहना है।
Related Posts
फरीदाबाद जिले में 78 राशन डिपो अब महिलाओं को मिलेंगे : उपायुक्त विक्रम सिंह
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। उपायुक्त विक्रम कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अब महिलाओं को बंद पड़े राशन डिपो देगा। इसके लिए…
बेरोगारी के खिलाफ कब उपवास रखेंगे प्रधानमंत्री – तरुण तेवतिया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) |जिला युवा कांग्रेस फरीदाबाद के अध्यक्ष तरुण तेवतिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों द्वारा बल्लभगढ़ – सोहना रोड पर…
बलदेव अलावलपुर द्वारा आयोजित आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास की…