स्पेशल खबर जल्द ही होगी आपके सामने- हनी सिंह

Posted by: | Posted on: December 18, 2017

Vinod Vaishnav | हनी सिंह के अगले नए गीत का उनके प्रसंशक दिल थाम कर इंतजार कर रहे है, ऐसे में संगीतकार ने अपने प्रसंशको के लिए एक विशेष सरप्राइज का संकेत दिया है।संगीत के धुरंधर ने कुछ समय पहले ट्विट कर वादा किया था कि उनका अगला गीत परमाणु बम जितना धमाकेदार होगा।लेकिन अब उनके नवीनतम ट्वीट ने हमारे उत्साह को ओर बढ़ा दिया है। संगीतकार ने लिखा,”बड़ी खबर जल्द ही आपके पास होगी। जुड़े रहिये- यो यो #YoYoHoneySingh #YoYo #YoYoOxide”
नया गीत बनाने के लिए संगीत दिग्गज एक दिन में लगभग 12 घंटे का समय स्टूडियो में बिता रहे है और अपनी वापसी में कोई कसर नही छोड़ रहे।यो यो हनी सिंह भारतीय संगीत उद्योग में एक ट्रेंडसेटर रहे है और सुपर हिट धुनों के साथ जल्द आने के लिए तैयार है।
हनी सिंह अपने मजेदार पार्टी गीत हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शॉप्स, देसी कलाकार, एन्ग्रेजी बीट आदि  जैसे गानों से हर किसी के दिलों पर राज़ कर रहे है और सही मायने वे भारत के पसंदीदा संगीतकार बन गए है।जबकि वह काम मे व्यस्त है, वही हनी के प्रशंसक उन्हें फिर से सुनने के लिए उत्सुक हैं। यो यो की कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए हम निश्चित रूप से मज़ेदार और चार्टबस्टर गीत की उम्मीद कर सकते है।यो यो हनी सिंह बॉलीवुड के सबसे अधिक भुगतान किये जाने वाले संगीतकार में एक है, तथापि, गयिकी के इस महारथी है अपने प्रशंसकों को एक बार फिर से लुभाने के लिए अपनी कमर कस ली है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *