फरीदाबाद Vinod Vaishnav । अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा इकाई की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज का फरीदाबाद में पहुंचने पर होटल महालक्ष्मी में प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश कुंडू, प्रदेश संयोजक जग विजय वर्मा आदि पदाधिकारियों ने फूलमालाओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने लव जिहाद का कड़ा विरोध किया और सभी हिंदुओं को सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जोऱ दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली, नव प्रयास सेवा संगठन से सुनील यादव, महारानी काली मंदिर से राकेश कुमार, समाजसेवी संजीव कुशवाहा, ज्योति प्रकाश शर्मा, सुमित रावत, संगीता रावत, सृष्टि बचाओ ट्रस्ट से संतोष शर्मा, उद्योगपति पवन शर्मा, नरेंद्र शर्मा टोनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
Related Posts
चन्दर भाटिया के पैदल मार्च में उमड़ा जनसैलाब दैखकर विपक्षी उम्मीदवारों के होश उड़े
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव / दीपक शर्मा ) | एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व विधायक चन्दर भाटिया ने आज…
सूरज कुंड मेले के दौरान 0129 – 2988666 नम्बर हेल्पलाइन आमजन की सुविधा के लिए रखी गई
फरीदाबाद Vinod vaishnav |आगामी 2 से 18 फरवरी 2018 तक सूरज कुंड पर्यटन स्थल मेला प्रांगण में आयोजित होने वाले…
मुकेश डागर के प्रयासों से राजीव कॉलोनी में 2 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा
राजीव कॉलोनी में 2 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा । इससे राजीव कॉलोनी सहित कृष्णा कॉलोनी,समयपुर कॉलोनी के…