फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की नेहरू कालोनी में हुई संजय नामक युवक की हत्या के बाद आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, मेयर सुमन बाला, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, स्थानीय पार्षद मनोज नासवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मवीर बैंसला, जिला भाजपा महामंत्री सोहनपाल छौकर, संजय अरोड़ा, अशोक सोनी, योगेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता नेहरू कालोनी स्थित शिव मंदिर मृतक के परिजनों से मिलने पहुंंचे और मृतक संजय की माता व भाई को सात्वंना दी। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा ने सामूहिक से पांच लाख रूपए आर्थिक सहायता, पीडि़त परिवार के सदस्य को डीसी रेट पर नौकरी दिलाने तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से भी आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है क्योंकि ऐसी घटनाओं के लिए समाज में कोई जगह नहीं है, इन घटनाओं से समाज में आपसी सामंजस्य की भावना कमजोर होती है। उन्होंने मृतक संजय के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून उन्हें सख्त से सख्त सजा देगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने पीडि़त परिवार का दुख बांटते हुए कहा कि इस घडी में उन्हें धैये और संयम रखने की जरुरत है और किसी भी असामाजिक तत्व के बहकावे में आकर वह ऐसा कोई कदम न उठाए, जिससे समाज का भाईचारा बिगड़े।
Related Posts
महिला उद्यमियों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म हैं कार्निवाल : रश्मि
फरीदाबाद Vinod Vaishnav : लाइफ स्टाइल फिलेंट्रोफिक क्लब द्वारा हर बार की तरह इस बार भी क्रिसमिस कार्निवाल का आयोजन…
जिला जेल नीमका में महिला बंदियों और उनके बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
( विनोद वैष्णव ) | जिला जेल नीमका में महिला बंदियों और उनके बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का…
एसिड अटैक पीडि़ताओं ने बेबी शो में की रैंप वॉकऔर कहा, चलने का नाम है जिंदग़ी
फरीदाबाद Vinod Vaishnav : एक्जि़वो इवेंट्स द्वारा एसिड अटैक महिलाओं को समर्पित बेबी शो का आयोजन किया गया। इस मौके…