फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : पूर्व विधायक आनंद कौशिक के अनुज व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला कांग्रेस झज्जर के प्रभारी बलजीत कौशिक ने अपने सैक्टर-9 स्थित कार्यालय पर कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई और साथ ही आयरन लेडी के रूप में विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी मनाई। सभी कार्यकर्ताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने कहाकि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो आज कश्मीर की समस्या नहीं होती। सरदार पटेल स्वतंत्र विशाल भारत के निर्माण में उन महानायकों में है। जिन्हें हमारा इतिहास बड़े ही गर्व के साथ याद करता है। उन्होंने कहाकि सरदार पटेल ने तमाम रियासतों को एकसूत्र में बांधने का काम किया। इसमें कई प्रकार की परेशानियां आई लेकिन उनकी परवाह किए बिना उन्होंने इस कार्य को अंजाम दिया तभी से उन्हें लौहपुरुष कहा जाने लगा।सरदार पटेल कई रियासतों के एकीकरण के लिए देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में सदा अंकित रहेंगे।सभी को लौहपुरुष के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सरदार पटेल वास्तव में अखंड भारत के निर्माता थे। सरदार पटेल के बताए रास्तों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को कायम रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल शांति प्रिय थे, लेकिन देश की आजादी के लिए वह कठोर फैसले लेने से भी नहीं चूके। श्री कौशिक ने कहा इंदिरा अपने काम की बदौलत दुनिया में आयरन लेडी के रूप में प्रसिद्ध हुई। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रंधावा फागना, डॉ. सौरव शर्मा, अर्जुन तंवर ,महेंद्र यादव,देवेंद्र दीक्षित,पुष्पेंद्र, रजनी देवी, तारा वर्मा, हरी लाल गुप्ता, अनिल कश्यप ,नीलम ,आशा ,ममता,प्रतिमन,,राजेंद्र गुर्जर, तंवर सिंह मलिक, सत्यनारायण शर्मा, गौरव वशिष्ठ ,कलुआ प्रधान, महेरचंद पराशर,रमेश कुमार , संदीप तेवतिया ,अफजल खान , राहुल नागर मौजूद थे।
Related Posts
बिजली समस्याओं के निपटारे के लिए विधायिका सीमा त्रिखा ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। बिजली समस्याओं के निपटारे के लिए आज बडख़ल विधायिका सीमा त्रिखा ने हरियाणा बिजली वितरण निगम एवं…
विपुल गोयल ने रविवार को गांव गहलब की त्रिवेणीधाम गौषाला के वार्शिक उत्सव के अवसर पर स्वैच्छिक कोष से 05 लाख रुपये देने की घोषणा की
पलवल( विनोद वैष्णव )। हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को गांव गहलब की त्रिवेणीधाम गौषाला…
एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गुरु नानक जयंतिपाठ व लंगर के साथ-साथ रक्तदान शिविर का किया आयोजन
फरीदाबाद, 4 दिसम्बर ): प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरुनानक देव जी के 554वें जन्मोत्सव के अवसर पर…