फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) । विधायक मूलचंद शर्मा के भाई करमचंद शर्मा के जन्मदिवस पर मिलन वाटिका में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां समाज के सभी लोग शामिल हुए और केक काटकर सभी ने जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी। सामाजिक संस्था जन कल्याण सेवा संगठन के प्रधान राजकुमार मामोरिया ने कहा कि मैं और मेरी पूरी टीम करमचंद शर्मा की दीघार्यु की प्रार्थना करती है और जिस तरह से वे समाजसेवा के कार्य करते हैं उसकी भी हम बहुत सराहना करते हैं तथा आने वाले वक्त में आपको बहुत कामयाबी मिले। प्रधान राजकुमार ने एक कविता के माध्यम से कहा कि यह बेखुदी यह लबों की हंसी मुबारक हो, तुम्हें यह जन्मदिन की ख़ुशी मुबारक हो, कभी न आये कोई गम कऱीब तुम्हारे, जहां में सब से अच्छे हों नसीब तुम्हारे, फूलो जैसी, प्यार भरी जिंदगी मुबारक हो, तुम्हें यह जन्मदिन की ख़ुशी मुबारक हो। कार्यक्रम में अशोक कुमार, बबलू यादव, राज सिंह राजपूत, सनी गौतम आदि सभी लोग उपस्थित थे।
Related Posts
अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी ऋषि धवन ने चार्मवुड विलेज सूरजकुण्ड में ब्लयू एंजिल ग्लोबल स्कूल द्वारा नवनिर्मित क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ करते हुए
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। जो खिलाडी ईमानदारी से अपना खेल खेलता है वह एक सफल खिलाड़ी बनता है यह उदगार…
सतयुग दर्शन विद्यालय में 15 से 18 वर्ष तक के छात्रों को लगी मुफ्त कोविड रोधी वैक्सीन।
सतयुग दर्शन विद्यालय के कैम्पस में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के…
महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केंद्रिय सभा फरीदाबाद के तत्वाधान में आर्य समाज नेहरू ग्राउंड के प्रांगण में आर्य समाज स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केंद्रिय सभा फरीदाबाद के तत्वाधान में आर्य समाज नेहरू…