फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )महर्षि दयानंद विश्वविदयालय रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद से डॉ राकेश पाठक को एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ प्रोग्राम ऑफिसर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण पत्र, 5000 रुपए तथा एनएसएस ब्लेजर कोट देकर प्रोफेसर राकेश पाठक का सम्मान किया गया। साथ ही में नेहरू कॉलेज फरीदाबाद के ही छात्र हिमांशु को एनएसएस में महर्षि दयानंद विश्वविदयालय में द्वितीय स्थान आने पर प्रमाण पत्र, तथा 2500 रुपए देकर सम्मानित किया गया। डॉ राकेश पाठक एवं हिमांशु की इस उपलब्धि पर प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक, डॉ शेलेश्वर कौशिक , डॉ एम के गुप्ता, डॉ रामलाल, डॉ ओ पी रावत, डॉ तारा मनी जिंदल, डॉ भूपेंद्र, डॉ विमल, डॉ प्रतिभा, डॉ विवेकानंद, ऑफिस हेड श्री स्योरम सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ राकेश पाठक ने इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक को देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना तथा यूथ रेड क्रॉस समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी जन कल्याण तथा समाज को जागरूक करने का प्रयास करती रहेंगी। एनएसएस स्वयं सेवक आदित्य झा, कुलदीप, विमलेश राज, गौरव, प्रवेश, जयवीर, पूजा, पिंकी, अभिजीत झा, इरशाद आदि ने भी एनएसएस प्रभारी डॉ राकेश पाठक तथा स्वयं सेवक हिमांशु को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी।
Related Posts
“ममता की छाँव में ” थीम पर सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ” मातृ दिवस “
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ किया गया…
टाॅम आल्टर की अंतिम फिल्म ‘हमारी पलटन’ 27 अप्रैल को होगी रिलीज
( विनोद वैष्णव )|अनुभवी अभिनेता टॉम आल्टर, जिन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा, को उनकी आखिरी फीचर फिल्म ‘हमारी…
32 वे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला- 2018 से जुड़े सभी प्रकार के अवश्य प्रबंध एवं तैयारियों को लेकर बैठक
फरीदाबाद Vinod Vaishnav /Brajesh Bhodriya| आगामी दो से 18 फरवरी, 2017 तक सूरज कुंड मेला परिसर की खूबसूरत वादियों में…