भारत माता सेवा संगठन द्वारा संस्था की वर्ष गांठ पर कंबल आदि वितरित किये

Posted by: | Posted on: January 2, 2019

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| हर वर्ष की भांति भारत माता सेवा संगठन द्वारा संस्था की वर्ष गांठ पर  एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने स्लम बस्तियों  में  जाकर स्कूली छात्र एवम छात्राओं को जर्सी, स्वेटर एवं स्टेशनरी का सामन वितरित किये और बुजुर्ग महिलाओ को रजाई ,कंबल आदि वितरित किये। संस्था के चैयरमेन मनोज मित्तल ने बताया कि संस्था द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर किये जाते रहते है।
इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे। प्रधान पारस जैन ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ,बलदेव राघव, संजीव कुमार ,प्रमोद गोयल ,राजीब बंसल ,वेद वशिष्ठ, सचिन शर्मा, शुभम मित्तल, बी आर मित्तल आदि उपस्थित रहे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *