फरीदाबाद Vinod Vaishnav : सूरजकुंड रोड स्थित स्टार गार्डन में नव वर्ष के उपलक्ष में फाईव स्टार एसोसिएशन द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्वदेशी वस्तुंए अपनाने वाले कई राज्यों के सम्मानित लोगों को व सामाजिक कार्य तथा खेल जगत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया । इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का फुलमालो द्वारा स्वागत किया। समारोह में मुख्य तकनिकि निर्देशक कराटे मास्टर गंगेश तिवारी व भाजपा नेता संदीप चपराना अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर आनंद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुंए अपनाकर हम भारत को फिर से सोने की चिडिय़ा बनाने का काम कर सकते हैं। आप सभी के प्रयासों से ही यह स्वदेशी अभियान सफल हो सकता है। इसलिये आइविंस संस्था का उदेश्य है कि स्वदेशी वस्तुंए अपनाओं महा अभियान के तहत पूरे देश प्रदेश में चाईना के सामान का बहिष्कार करना है । पूरे प्रदेश में मेक इन इंडिया को बढ़ावा एवं चाईना वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए देशभर में स्वदेशी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे कई राज्यों से आइविंस संस्था के साथ जुड़ कर लोग इस अभियान को जन -जन तक पहुंचने का काम कर रहे है। जिससे कि पुरे विश्व में भारत का नाम सबसे ऊपर हो ओर फिर से भारत सोने की चिडिय़ा कहलाये। इस अवसर पर आइविंस संस्था के अध्यक्ष आनंद सिंह ने सुनील कुमार को आइविंस मैंन आफ दा ईयर का अवार्ड व स्वदेशी प्रचार के लिए मधु सुधन सिंह ,वीर सोनी,शिव कुमार तिवारी, मनोज कुमार,विशाखा जैन को देकर सम्मानित किया।
Related Posts
Haryana Labour Welfare Board* Organized a Seminar thru their Faridabad branch on 27th Jan 23 for Industries on Minimum wages Factory Act and Welfare Scheme for Employees
*Haryana Labour Welfare Board* Organized a Seminar thru their Faridabad branch on 27th Jan 23 for Industries on Minimum wages…
सर्व समाज का विकास ही मेरा लक्ष्य:- प. टेकचंद शर्मा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | मेरे राजनैतिक जीवन की शुरुआत सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय से हुई थी जिसका…
कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प सेहतपुर स्थित पार्षद गीता रैक्सवाल के कार्यालय पर लगाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव)| तिगांव विधानसभा क्षेत्र की नहरपार की कॉलोनियों के निवासियों के लिए कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प सेहतपुर स्थित…