फरीदाबाद, 24 मार्च 2019 । कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता श्रीमती राखी सेठी को महिला कांग्रेस हरियाणा का प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव की अनुमति के बाद हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने की है। हरियाणा की वरिष्ठ महिला पंजाबी नेता राखी सेठी की प्रदेश में युवाओं व महिलाओं में गहरी पकड है तथा वह युवा कांग्रेस हरियाणा की प्रदेश महासचिव भी रह चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि राखी के मनोनयन से प्रदेश में महिला संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश स्तर पर हुई इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को लेकर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में राखी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई है तथा आज उनके निवास पर पहुंच जहां उनका फूलमालाओं व बुक्के देकर जोरदार स्वागत किया। वहीं महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती राखी सेठी ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वह जिला के साथ-साथ समूचे हरियाणा प्रदेश में महिलाओं को पार्टी के साथ जोडने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायनों में महिलाओं के अधिकारों की हितैषी पार्टी है तथा कांग्रेस ने हमेशा महिला हितों को सर्वाेपरी रखा है। उन्होंने कहा की जिस विश्वास के साथ उन्हें दो बडी जिम्मेदारी दी गई हैं वह उनपर खरा उतरने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनने से देश की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है तथा वह आने वाले लोकसभा चुनावों में खुलकर कांग्रेस का साथ देंगी तथा अब वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे।
Related Posts
हरियाणा की झांकी के लिए स्वयं भी वोट करें तथा अन्य लोगों से भी करवायें
हरियाणा की झांकी के लिए स्वयं भी वोट करें तथा अन्य लोगों से भी करवायें । गणतंत्र दिवस पर “समृद्ध…
दुष्यंत चौटाला,अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने *देवेंद्र सौरोत को पलवल जिले का दायित्व सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया
जननायक जनता पार्टी की नवगठित कार्यकारिणी की रविवार को पंचकुला चंडीगढ़ में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में…
फरीदाबाद के प्रतिष्ठित शिवालिकउद्योग समूह द्वारा स्व0 नरेन्द्र अग्रवाल जी की स्मृति में रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद संस्कृति एवं रोटरी क्लब ऑफ़ दिल्ली साउथ सेंट्रल के संयुक्त तत्वाधान में महावीर इंटरनेशनल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित भगवान् महावीर अस्पताल के परिसर में एक फिजिओथेरेपी सेंटर स्थापित किया गया
। इस सेंटर का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री माननीय कृष्णपाल गुर्जर द्वारा किया गया।मंत्री जी को संस्थान…