सुमित राणा ने घोषित की युवा इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी

Posted by: | Posted on: January 3, 2018

 

चंडीगढ़,( विनोद वैष्णव)| युवा इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष सुमित राणा ने प्रदेश के युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ अजय सिंह चौटाला से विचारविमर्श करके युवा इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए बताया कि गुरिंदर सिंह तेजली को युवा इनेलो का प्रदेश प्रभारी और तरुण जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ साथ जिला अध्यक्षो में मनोज भंडवारी को गुरुग्राम, अजायब सिंह मोचीवाली को सिरसा, अजय सिंह बिराबड़ी को फ़तेहाबाद, मनोज यादव को भिवानी, नितिन जांगू को दादरी , रविन्द्र गागड़वास को महेंद्रगढ़, उपेंद्र कादियान को झज्जर, किरणपाल यादव को रेवाड़ी, विश्वविर नम्बरदार को जींद, कुणाल गहलावत को सोनीपत, सुरेंद्र धोला को पानीपत, अमनदीप चावला को करनाल, सुनील राणा को कुरुक्षेत्र, अमरेंदर सोंटा को अम्बाला, विक्रम को यमुनानगर, स्वर्ण सिंह सोनू को पंचकूला, परवीन डूडी को पलवल, अरविंद भारद्वाज को फरीदाबाद, हितेश देशवाल को मेवात, अमित बूरा को हिसार और रविंद्र सांगवान को रोहतक का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गए है। इस मौके पर युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा ही इस देश और प्रदेश की तकदीर बदलने और बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि आज युवाओ के सामने सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है परंतु प्रदेश सरकार का इस और बिल्कुल भी ध्यान न है। युवा सांसद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि आज प्रदेश का युवा सरकार की युवा विरोधी नीतियों से तंग व परेशान है । उन्होंने कहा कि युवा पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में युवाओ से सम्पर्क स्थापित करके उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं । 2019 का चुनाव युवाओ पर आधारित होगा और निश्चित तौर पर इनेलो की सरकार बनेगी और युवाओ के सपनो का हरियाणा बनेगा।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *