भारतीय जनता पार्टी की मिलन वाटिका में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया

Posted by: | Posted on: January 7, 2018

फरीदाबाद Vinod Vaishnav । भारतीय जनता पार्टी की सैक्टर 11 स्थित मिलन वाटिका में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री श्री संदीप जोशी, फरीदाबाद प्रभारी गार्गी कक्कड, चेयरमैन अजय गौड, सुरेन्द्र तेवतिया, जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, शक्ति प्रमुख केन्द्र सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री संदीप जोशी ने कहा कि भाजपा का संगठन मजबूत है और मजबूत रहेगा इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों केा जन जन तक पहुंचाकर उन्हें उनका लाभ बताये एवं योजनाओं का लाभ सीधे सीधे जनता तक पहुंचाकर उनहें इस बात का विश्वास दिलाये कि भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है।
इस अवसर पर फरीदाबाद प्रभारी श्रीमती गार्गी कक्कड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और इसका पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस परिवार का सर्वश्रेष्ठ सदस्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की बदौलत ही आज पार्टी विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी में शुमार है। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्प होने का आव्हान किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन अजय गौड, सुरेन्द्र तेवतिया व जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने भी अपने अपने सम्बोधन में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराया एंव पार्टी को उच्च शिखर पर पहुंचाने की अपील की।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *