डीएवी सेंचुरी कॉलेज, फरीदाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया उद्यमिता सप्ताह

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डीएवी सेंचुरी कॉलेज, फरीदाबाद में उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ द्वारा वाणिज्य विभाग (यूजी एवं पीजी) के सहयोग से दिनांक 29 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक उद्यमिता सप्ताह/उद्यमिता पखवाड़ा का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद में संपन्न हुआ। सप्ताहभर चले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, समस्या-समाधान कौशल तथा उद्यमशील सोच को विकसित करना था।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. ललिता ढींगरा, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग (SFS) तथा डॉ. बिंदु रॉय, विभागाध्यक्ष, पीजी वाणिज्य एवं संयोजिका, उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

दिवस 1 – वृत्तचित्र प्रदर्शन
उद्यमिता सप्ताह का शुभारंभ रतन टाटा के जीवन एवं उनकी उद्यमशील यात्रा पर आधारित वृत्तचित्र के प्रदर्शन से हुआ। वृत्तचित्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार, उद्यमशीलता, नैतिक व्यावसायिक मूल्यों तथा समाज के प्रति प्रतिबद्धता को प्रमुखता से दर्शाया गया। डॉ. अर्चना सिंघल, स्टाफ सचिव, ने विद्यार्थियों को रचनात्मकता एवं नवाचार को अपनाने तथा भविष्य में रोजगार प्राप्त करने वालों के साथ-साथ रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समन्वय आयोजन सचिव डॉ. इमराना खान, डॉ. रश्मि रतूड़ी एवं सुश्री प्रिया यादव ने किया, जबकि श्री रजत शिक्षक प्रभारी रहे। इसके अतिरिक्त, लगभग 20 आईआईसी छात्र परिषद सदस्यों ने दिनांक 21 अगस्त 2026 को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्ववर्ती Gen-H Ideathon कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से सहभागिता की।

दिवस 2 – “स्टार्टअप एवं स्टार्टअप के लिए फंडिंग” विषय पर विस्तार व्याख्यान*

दूसरे दिन स्टार्टअप एवं स्टार्टअप के लिए फंडिंग विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. पारुल भाटिया, असिस्टेंट प्रोफेसर, विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, पलवल से थीं। लगभग 76 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और स्टार्टअप आइडिया, नवाचार, व्यवसाय योजना, विभिन्न फंडिंग विकल्पों तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का समन्वय‌ डॉ. रेखा शर्मा एवं डॉ. प्रीति झा द्वारा किया गया।
दिवस 3 – वाद-विवाद प्रतियोगिता*
तीसरे दिन “सच्चा उद्यमी स्वप्नदृष्टा नहीं, बल्कि कार्य करने वाला व्यक्ति होता है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. नीरज सिंह रहे। ताशी शर्मा को प्रस्ताव के पक्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी तथा चैतन्य को प्रस्ताव के विपक्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परवीन कुमारी ने किया तथा गार्गी शर्मा एवं अनुज शिक्षक प्रभारी रहीं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास, आलोचनात्मक चिंतन, तार्किक क्षमता एवं प्रभावी संप्रेषण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
*दिवस 4 – बौद्धिक संपदा अधिकार पर उद्यमिता क्विज प्रतियोगिता
चौथे दिन बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर उद्यमिता क्विज का आयोजन किया गया। इसमें 45 विद्यार्थियों ने 7 टीमों के रूप में भाग लिया। क्विज का संचालन नेत्रपाल सेन ने क्विज मास्टर के रूप में किया। चैतन्य एवं मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अजय कुमार एवं सुधांशु गुप्ता ने द्वितीय स्थान तथा देवांशी एवं भूमि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित ज्ञान, टीम भावना, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समन्वय नीति नागर एवं पूजा गोयल द्वारा किया गया।
*दिवस 5 – स्टार्टअप केस स्टडी प्रतियोगिता*
उद्यमिता सप्ताह के अंतिम दिन स्टार्टअप केस स्टडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने BYJU’S, Chakr Shield, Zepto एवं FYND जैसे प्रमुख स्टार्टअप्स पर केस स्टडी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने इन स्टार्टअप्स के व्यावसायिक मॉडल, नवाचार, प्रमुख चुनौतियों तथा विकास रणनीतियों का प्रभावी विश्लेषण प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. रुचि अरोड़ा, आईआईसी संयोजिका रहीं। झलक ने प्रथम स्थान तथा खुशबू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का प्रबंध शिक्षक प्रभारी प्रिया यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. बिंदु रॉय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने उद्यमिता सप्ताह के सफल आयोजन के लिए संयोजकों एवं आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर नवाचार, रचनात्मकता एवं उद्यमशील दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इस प्रकार, सप्ताहभर चले उद्यमिता सप्ताह/उद्यमिता पखवाड़ा ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न आयामों से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व, नवाचार, समस्या-समाधान, टीमवर्क एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *