फरीदाबाद Vinod Vaishnav । हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी के संयोजन में आज महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फरीदाबाद के नहरपार स्थित भारत कालोनी की जीवन वाटिका सहित किसान मजदूर कालोनी, रामनगर, इंद्रा कालोनी, ए.सी. नगर, कृष्णा कालोनी, पटेल नगर, सेक्टर-17 बाईपास, सेक्टर-8 प्रेम नगर आदि जगहों में आयोजित इस महिला सम्मान समारोह में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ समाजसेवा के कार्याे में बढ़चढक़र भाग लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों की संख्या में महिलाओं को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र में आयोजित ये पहले ऐसे कार्यक्रम थे, जहां इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं को सम्मानित किया गया हो। कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़चढक़र भाग लिया तथा वर्षाे से कांग्रेस की सेवा कर रही महिलाओं के चेहरे पर इन समारोहों को लेकर विशेष मुस्कान थी क्योंकि वर्षाे से पार्टी की सेवा करने के बाद उनके जीवन में यह पहला अवसर था, जब मंच पर उन्हें सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया, जिसको लेकर उन्होंने कार्यक्रम आयोजक विकास चौधरी को खूब शुभाशीष दिया। समारोह का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के दिशा-निर्देशानुसार इस वर्ष को संघर्ष दिवस के रुप में मनाने को लेकर किया गया। जीवन वाटिका में आयोजित समारोह में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायनों में महिलाओं के हितों की पार्टी है, जबकि सत्तारुढ़ भाजपा ने चुनावों से पूर्व महिलाओं के समक्ष अनेकों लुभावने वायदे कर महिलाओं वर्ग को गुमराह करने का काम किया था, लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा राज में आज महिला ही सबसे ज्यादा दुखी प्रताडि़त है। उन्होंने भाजपा पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि भाजपाई एक ओर तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है, जबकि दूसरी तरफ आज उनका यह नारा केवल कागजी साबित हो रहा है क्योंकि आज बेटियां ही स्कूलों के गेटों पर ताले लगाकर सडक़ों पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो रही है वहीं ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब बेटियों को प्रताडि़त न किया जाता हो। हालात इतने खराब है कि आज बेटियां घर से निकलने से भी डरती है और घरों के बाहर खेलने वाली छोटी मासूम बच्चियां तक भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, यूपीए चेयरपर्सन रही सोनिया गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की महिला हितैषी सोच का परिणाम है कि आज देश में महिला पुुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए देश की उन्नति में अपना अह्म योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि किसी भी सरकार के गठन में महिलाओं की विशेष भागेदारी रही है और आज महिलाओं का झुकाव कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ रहा है, जिससे वह दिन दूर नहीं, जब देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और महिलाओं को पूर्व की भांति पूरा मान सम्मान मिलेगा क्योंकि महिलाएं ही है, जो घर से लेकर समाज तक को जोडऩे का काम करती है और आज भारी तादाद में इन महिलाओं ने इस कार्यक्रम में आकर यह साबित कर दिया कि वह भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर द्वारा प्रदेश में शुरु किए गए संघर्ष की लौ को वह फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी घर-घर जाकर जलाने का काम करें और भाजपा सरकार की जनविरोधी का प्रचार व प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से कांग्रेस के साथ जोडऩे का काम करें। इस मौके पर मोनिका मलिक प्रधान, लाडो प्रधान, मालती प्रधान, सरला भामोत्रा, कमलेश रानी, सरिता शर्मा, गीता बाली, सुशीला, सुरेश कशयप, खुशबू रानी, पूजा रानी, ललिता अग्रवाल, नीतू सिंह, फरदीन, प्रीति कुमारी, पिंकी रानी, सविता, दिनेश, कमला, नाजमा, सरीना, अंजू, सरस्वती, चांदनी, रायसीना, नूरनिशा, मुस्कान सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।
Related Posts
We have the best fresh fruit juice recipes on the Web
Lomo 90’s direct trade blog cornhole hoodie. Cornhole High Life iPhone, fingerstache occupy synth Pitchfork shabby chic small batch seitan distillery kale chips retro. Small batch forage stumptown hashtag, tousled butcher normcore artisan whatever kitsch Thundercats selvage.
बीके कान्वेंट स्कूल में गणत्रत दिवस को विज्ञानं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| बीके कान्वेंट स्कूल में गणत्रत दिवस को विज्ञानं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों ने…
पुलिस कमिश्रर ने पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण कर बच्चों को समानित किया
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): पर्यावरण प्रेमी एवं जिले के पुलिस कमिश्रर अमिताभ सिंह ढिल्लो का कहना है कि पर्यावरण को…