विनोद वैष्णव / दीपक शर्मा :- विजय रामलीला कमेटी, मार्किट नम्बर-2 , में कल हुआ श्री रामायण का शुभारम्भ जिसमे दशरथ द्वारा अनजाने में श्रवण कुमार की हत्या का मार्मिक दृश्य ने दर्शकों की आँखे नम कर दी, दर्द से कराह रहे श्रवण बने प्रथम सराफ ने लोगो के दिल जीत लिए, उसके बाद श्रवण कुमार के माता पिता ने दशरथ को पुत्र वियोग में मरने का श्राप दिया। इसी के बाद दुखी पृथ्वी माता नारद की मदद से क्षीर सागर पोहंची और भगवान विष्णु से गुहार लगाई की रावण के अत्याचारों से उनका रोम रोम खंडित हो रहा है वो उन्हें पापी से मुक्ति दिलाएं और श्री हरि विष्णु उनकी धीर बांधते हुए उनसे कहते हैं की नश्चिन्त रहे, दिन दूर नहीं रावण के सम्मुख बहुत जल्द राम होगा जिसमे विष्णु बने सौरभ कुमार और धरती माता बने प्रिंस ने जम कर तालियां बटोरी। इसके बाद दशरथ द्वारा पुत्र कामेष्ठि यज्ञ किया गया और आज इसी मंच पर होगा श्री राम का जन्म और राक्षसी ताड़का का वध । कमिटी के चेयरमैन सुनील कपूर ने कल स्वयं मंच संचालन कर जनता को बांधे रखा ।
Related Posts
यादव अकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल हथीन में कोविड-19जागरूकता पोस्टर मेकिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
यादव अकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल हथीन में कोविड-19जागरूकता पोस्टर मेकिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन…
साहुपुरा कॉलोनी में 6 दुकाने सील
बल्लबगढ़ : गांव साहुपुरा कॉलोनी में फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानों की सीलिंग की । आपको बताते चलें…
आइये जानते है भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलो के बारे में
हमारा भारत अपनी संस्कृति और प्राकर्तिक सोन्दर्ये के लिए से ही दुनिया भर के पर्येटको के लिए हमेशा से ही…