होडल (विनोद वैष्णव )| पर्यावरण संरक्षण के तहत पलवल जिले के हथीन क्षेत्र के बहीन, मानपुर नांगलजाट, पहाड़ी आलीब्राह्मण आली मेवात, अन्धोप एवं सेवली गांवों में केबीसी संस्था पलवल के द्वारा एसजीआई संस्था एवं अमेरीकन संस्था वन ट्री प्लान्टेड के सहयोग से कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिगं को ध्यान में रखते हुए कुल 16500 फलदार पौधे लगाए गए। फलदार पौधारोपण का शुभारम्भ पिछले रविवार को बहीन गांव से कृषिमंत्री जेपी दलाल ने किया था। पौधारोपण के मुख्य संयोजक बहीन निवासी एवं आईआईटी दिल्ली एलुमीनाई डॉ शिवसिंह रावत एसई सिंचाई विभाग गुडगाँव हैं।केबीसी संस्था के सचिव हुक्म सिंह रावत ने बताया कि पलवल जिले के लगभग 50 गांवों में एक लाख से ज्यादा फल वाले पौधे लगाए जाएंगे। पौधे अलग अलग तिथि को 6 विभिन्न स्थानों से बांटे जाएंगे। सेंटर हैं- बहीन, मलाई, मिंडकोला, धतीर, औरंगाबाद एवं पृथला। मुख्य रूप से नींबू, अमरूद, अनार, आंवला, जामुन, पपीता एवं सीताफल के पौधे लगाए जा रहे हैं। अगला कार्यक्रम शनिवार एवं रविवार को शुरू किया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम में नांगल जाट से कान्हा नम्बरदार, मास्टर रामजीलाल, मास्टर महेंदर, देवी, हजारी नम्बरदार, बहीन से जयराम, दुल्ली,रामपरसाद, रतिराम, उद्दी ठेकेदार, अमरचन्द, सुमेर जेलदार, पहाडी से यशपाल मास्टर, विजय सरपंच, हरिचंद, देशराज, मानपुर बल्ली, जगपाल, भीम सिंह मास्टर, अन्धोप से नरेश सरपंच, मानसिंह, हरपाल, आली ब्राह्मन नरेश, ओमप्रकाश सरपंच, परमा, देवदत्त, मांगेराम नम्बरदार, आली मेव से साकिर सरपंच, शौकीन, रज्जाक, शमीम अहमद, रिसाल पटवारी, सेवली से भूपेन्द्र, गौरव आदि उपस्थित थे। इन पौधों की देखरेख एवं पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ग्रामीणों व नवयुवकों ने ली
Related Posts
जननायक जनता पार्टी के मिशन दुष्यंत 2024 के तहत होडल विधानसभा के गांव रामगढ़ में जेजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोरौत का जोरदार स्वागत
होडल (विनोद वैष्णव) : जननायक जनता पार्टी के मिशन दुष्यंत 2024 के तहत होडल विधानसभा के गांव रामगढ़ में सत्यदेव…
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देने टाउन पार्क में उमड़ा जनसैलाब
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन दर्शन से भारतीय जनता पार्टी ही नहीं राजनीतिक…
Everything you ever need to known about scarves
Ennui single-origin coffee crucifix, irony PBR squid sriracha. Kale chips slow-carb gastropub DIY, wayfarers Williamsburg lo-fi distillery +1 kitsch tofu Marfa beard.