श्री सिद्धदाता आश्रम में झंडारोहण करते जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी, आरएसएस के प्रांत कार्यवाह देव प्रसाद भारद्वाज

Posted by: | Posted on: January 26, 2018

फरीदाबाद Vinod vaishnav। सेक्टर 44 स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में गणतंत्र दिवस जोर शोर के साथ मनाया गया। इस मौके पर अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के साथ झंडारोहण करने के बाद आरएसएस के हरियाणा प्रांत कार्यवाह देव प्रसाद भारद्वाज ने कहा कि धर्मक्षेत्र से राष्ट्रवाद की आवाज उठना एक नई पहल है। जिसके दूरगामी परिणाम होंगे।

उन्होंने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में झंडारोहण किया और राष्ट्रगीत गाया। जिसके बाद उपस्थित भक्तजनों से कहा कि वह अपने धर्म पर रहें तो कोई कारण नहीं है कि देश का कोई बाल भी बांका कर सके। जो कौम अपने धर्म पर रहती है, वहां सबकुछ अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम के संस्थापक स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज एवं मौजूदा स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की कृपा से लाखों लोग अपना जीवन सुधार रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रवाद की बात से धर्म और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और यहां आगे भी आता रहूंगा।

इस अवसर पर पीठाधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि गणतंत्र दिवस का समारोह श्री सिद्धदाता आश्रम में जोरशोर के साथ मनाया जाता है। आश्रम परिसर में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों एवं आश्रम संचालन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा इसका सफल आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य आश्रम में आने वाले भक्तों को देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देना होता है। उन्होंने सभी से आहवान किया कि वह अपने राष्ट्रधर्म पर अडिग रहें, मानव धर्म को अपनाएं और जीवन में आगे बढ़ते हुए यह याद रखें कि हम भारतीय परंपरा को मानने वाले लोग हैं और हमें समस्त पृथ्वी को अपना परिवार मानना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद कुमार गुप्ता एवं सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के प्रधान बिजेंद्र बंसल ने भी संबोधित किया। स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने कविता, गीत, नाटक, योग आदि के प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।

 

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *