फरीदाबाद जिला परिषद वार्ड नं 3 से भावी उम्मीदवार टीकाराम शर्मा से संपादक विनोद वैष्णव की खास बातचीत

Posted by: | Posted on: September 3, 2020

जीवन परिचय :- टीकाराम शर्मा गांव खेड़ी कला के स्थायी निवासी हे | राजनीतिक विरासत कुछ नहीं है हमारे पास एवं योग्यता (M.A.,M.Ed,M.A. (YOGA),M.Lib.Sc.,LLB) | एवं राम विद्या मंदिर स्कूल के संचालक है जोकि अब हजारो बच्चो को शिक्षित कर ,विभिन क्षेत्रो में उच्च पदों पर कार्यरत है |

पृश्न :-समाज सेवा एवं राजनीती में क्या अंतर् है |
उत्तर :-बड़े बूढ़ो और विद्वानों,धर्म का साथ देने वाले लोगो ने कहा है कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना ही समाज सेवा कहलाता है | शांति प्राप्त करने का केवल एक ही मार्ग है निस्वार्थ ,निष्काम सेवा करना | राजनीति का अर्थ है (राज करने की नीति ) राज के द्वारा लोगो की सेवा करना |

पृश्न :-आप जिला पार्षद पद वार्ड न 3 का चुनाव क्यों लड़ना चाहते है |
उत्तर :- मै यह निवेदन करना चाहता हूँ कि सेवा तो बिना चुनाव लड़े भी हो सकती है लेकिन मै यह बताना चाहता हूँ यदि अधिकार के साथ , जिम्मेवारी के साथ ,उत्तर दायीतत्व मिलता है तो सेवा करने का आनंद बढ़ जाता है | लेकिन कुछ कार्य ऐसे होते जो की किसी पद पर बैठ कर ही किये जा सकते है जैसे की विकास कार्यो के लिए सरकारी ग्रांट आदि |

पृश्न :-जिला परिषद् वार्ड न 3 में क्या प्रमुख समस्याओ को दूर करने का कार्य करेंगे |
उत्तर :- शिक्षा , चिकित्सा एवं कानून व्यवस्था , पानी निकासी , स्वच्छ पानी पीने की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में करना , स्वच्छता एवं युवाओ के लिए खेल
के लिए आधुनिक ओपन जिम आदि करवाना |

पृश्न :-अगर आपको जनता वोट देकर पार्षद बना देती है तो वार्ड न3 सबसे पहले क्या कार्य करेंगे |
उत्तर :- सर्व प्रथम कार्य होगा सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण क्योंकि महिलाए ही इस सृष्टि ,परिवार , समाज , शिक्षा ,संस्कार की नीव होती है | यदि उनके बारे में हम राजनीतिक नीतिया बनाने के बारे में नहीं सोचेंगे तो कौन पहल करेगा | मै नहीं हम महिलाओ की सुरक्षा के लिहाज से वार्ड के सभी गावों के मुख्य चौक ,चौराहो पर कैमरे लगवाने का कार्य करेंगे ताकि हमारी बहन – बेटिया सुरक्षित रह सके |

पृश्न :-वार्ड न 3 वोटर्स ,महिलाओ , युवाओ आदि को कोई सन्देश या अपील करना चाहेंगे |
उत्तर :- वार्ड न 3 की जनता से अपील है घर में रहे सुरक्षित रहे क्योंकि यह कोरोना काल है | ऐसे व्यक्ति को चुने जो आपके साथ हमेशा सुख दुःख में रहता हो | वैसे तो यह महिला आरक्षित वार्ड है और हमें महिलाओ को भी बढ़ावा देना चाहिये | अगर आगे महिला वार्ड आरक्षित रहता है तो मेरी धर्मपत्नी संध्या शर्मा वार्ड से चुनाव लड़ेंगी एवं क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से विजयी होंगी , धन्यवाद





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *