फरीदाबाद के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

Posted by: | Posted on: January 27, 2021

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | राष्ट्रीय एकता की भावना का जश्न मनाने के लिए 26 जनवरी, 2021 को फरीदाबाद के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रातःविद्यालय के प्रांगण में प्रधानाचार्या निशा शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया।
एक विशेष आभासीय सभा का भी आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत बाइबल पाठ तथा भगवान की प्रार्थना के साथ की गई।कार्यक्रम की मुख्यातिथी डा अक्षी चौधरी,जो अर्धसैनिक बलों के साथ एक अधिकारी है।मुख्यातिथी और स्कूल के कुछ पूर्व छात्रों का प्रिंसिपल निशा शर्मा और सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया।
विद्यालय के छात्रों के द्वारा विभिन्न भाषाओं में अतिथियों का हार्दिक स्वागत कियागया।
देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए, राष्ट्रीय प्रतिज्ञा ली गई। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक अदभुत प्रस्तुतिकरण दर्शाया, जिसने न केवल हमारे देश की प्रगति को उजागर किया, बल्कि हमारे राष्ट्र की एकता को भी दिखाया, खासकर COVID समय में।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। दिन का मुख्य आकर्षण स्कूल के पूर्व छात्रों अनुपम, युवराज और लक्षय द्वारा किया गया विशेष संगीत प्रदर्शन था, जिसने सभी का मन मोह लिया। इन छात्रों ने अपना नया एल्बम ‘दरमियान ’भी पेश किया।
मुख्यातिथी ने अपने भाषण में छात्रों को एक सच्चे देशभक्त होने के लिए प्रेरित किया और देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल प्रिंसिपल, निशा शर्मा ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होने मुख्यातिथी और माता-पिता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरीकादिन एक विशेष तथा महत्वपूर्ण दिन है ,हमें इसे पूरे जोश के साथ मनाना चाहिए।हमें राष्ट्र की ताकत बनना चाहिए और इसे अधिक से अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के पश्चात स्कूल एंथम और राष्ट्रगान के साथ किया गया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *