फरीदाबाद (दीपक शर्मा /देवेंदर सिंह/ ) | मानव रचना डेंटल कॉलेज में बीडीएस 2021-25 सत्र के छात्रों का स्वागत किया गया। फ्रेशर्स बैच 3-दिन के कार्यक्रम और एक सफेद कोट समारोह के साथ अपनी यात्रा शुरू करेंगे । इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पदम श्री (डॉ.) महेश वर्मा, वीसी, गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्त यूनिवर्सिटी शामिल हुए। मानव रचना शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष अमित भल्ला, डॉ. संजय श्रीवास्तव, (एमडी, MREI) और (वीसी MRIIRS), सरकार तलवार, निर्देशक, खेल, MREI, मानव रचना डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल, डॉ. अरुणदीप सिंह, डॉ. आशिम अग्रवाल(वाइस प्रिंसिपल) और अन्य संयोजक शामिल थे। इस अवसर पर MRDC के वरिष्ठ सदस्य, छात्र और उनके माता-पिता भी उपस्थित थे।मुख्यअतिथि डॉ. महेश वर्मा ने अपने स्कूल से कॉलेज तक के सफर को साक्षा करके छात्रों को संबोधित किया। उन्होनें मानव रचना यूनिवर्सिटी के कई स्पेशल अलग-अलग फील्ड की महत्वता को समझाते हुए पढ़ाई के साथ-साथ अलग डिसिप्लिन के महत्व को भी सांझा किया।MREI के उपाध्यक्ष अमित भल्ला ने छात्रों को शिक्षण संस्थान की आने वाली योजना इनॉवेशन प्रोडक्ट स्कील केंद्र को समझाते हुए डेंटल छात्रों को पढ़ाई के दौरान कुछ नया करने को प्रेरित किया। साथ ही उन्होने छात्रों को शुभकानाएं देते हुए समझाया कि स्कूल से प्रोफेशनल जिंदगी को कैसे नए तरीके से हेंडल कर सकते हैं।मानव रचना डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अरुणदीप सिंह ने सभी छात्रों का कॉलेज में स्वागत किया और उम्मीद जताई की आने वाले पांच साल छात्रों के लिए उनके करियर के लिए बेहतरीन साबित होंगे। उन्होनें मानव रचना शिक्षण संस्थान के बारे में और बीडीएस और अन्य प्रोग्राम के बार में छात्रों को रूबरू करवाया। मानव रचना यूनिवर्सिटी के एमडी डॉ. संजय श्रीवास्तव ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं ।
Related Posts
फाल्गुन मास की शिवरात्रि सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण : विजय प्रताप
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में की शिरकत फरीदाबाद, 1 मार्च। वरिष्ठ कांग्रेसी…
सेंट कोलंबस स्कूल का 25वाँ स्थापना दिवस समारोह (सिल्वर जुबली) का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : सेंट कोलंबस स्कूल का 25वाँ स्थापना दिवस (सिल्वर जुबली) को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ…
दिव्या कौशिक ने स्कूल एवं अपने माँ -बाप का नाम रोशन किया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| NS Vidya Mandir school गाँव फरीपुर ग्रेटर फरीदाबाद किसान नरेश कौशिक की बेटी दिव्या कौशिक ने…