एमवीएन विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज और स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज ने विश्व कैंसर दिवस मनाया

Posted by: | Posted on: February 3, 2023

फरीदाबाद | एमवीएन विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज और स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज ने विश्व कैंसर दिवस मनाया जिसके अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विधार्थियो ने ग्राम खटैला सराय में कैंसर के बारे में एक जागरूक रैली का आयोजन किया। विधार्थियो ने घर घर जाकर लोगो को कैंसर के कारणों के बारे में बताया। इसके अलावा कैंसर से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता और डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फार्मेसी विभाग के डीन, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ( शिक्षा और स्वास्थ्य आयाम) के हरियाणा प्रांत के सहसंयोजक, यूथ रेड क्रॉस एमवीएन यूनिवर्सिटी के कार्यकर्म संयोजक तरुण विरमानी ने बताया की कैंसर दिवस प्रतिवर्ष मनाया 4 फरवरी को मनाया जाता है और हर बार इसकी एक थीम रहती है और इस बार की थीम क्लोज द केयर गैप है। उन्होंने बताया की इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगो को कैंसर के कारण, इसकी पहचान, रोकथाम और इसके उपचार की तकनीकों के बारे में अवगत कराना है। उन्होंने कहा की कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जो समय के साथ साथ विकराल रूप धारण कर रही है इसलिए इसके बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया की कैंसर मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण है और अगर इसकी और ध्यान नहीं दिया गया तो ये मृत्यु का पहला कारण भी बन सकता है। विश्विद्यालय के प्रबंधक संचालक कांता शर्मा, अध्यक्ष वरुण शर्मा, कुलाधिपति संतोष शर्मा, कुलपति डॉक्टर जे वी देसाई, उप कुलपति डॉक्टर एन पी सिंह, कुलसचिव डॉक्टर राजीव रतन ने इसकी सराहना की और कहा की शिक्षा देने के साथ साथ बीमारियो के बारे में जागरूकता फैलाना भी जरूरी है जोकि हमारे सामाजिक उत्तरदायित्व का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा की हमारा फार्मेसी विभाग हमेसा से इस प्रकार के दिवस को मनाता रहा है। इस दौरान मंजुमाला, महेश दानू , डॉक्टर गिरीश, डॉक्टर गीता, डॉक्टर मोहित मंगला, परशांत शर्मा, अश्वनी शर्मा, आशीष भारद्वाज, गीतांजलि, गोपिका, वैष्णवी, चंचल, मंजू, शाक्षी, स्वाति, इत्यादि उपस्थित रहे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *