फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : बाजरे की खिचड़ी, कचरी की चटनी, टिकडा जैसे हरियाणवी व्यंजन भले ही हमें कभी कभार मिलते हों लेकिन हरियाणा के सभी जिलों में अब इन व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा | उद्योग और पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के प्रयासों से शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सूरजकूंड में हरियाणा रसोई का शुभारंभ करेंगे | हरियाणा रसोई में बाजरे और मेथी की रोटी, टिकडे, बाजरे की खिचड़ी, दलिया, कचरी की चटनी, शक्कर रोटी, खांड रोटी, शक्कर वाली खीर का लोग आनंद ले पाएंगे तो वहीं चना, सरसों ,बथुए का साग, पीली दाल, चूरमा और ग्वार की फली की सब्जी , पापड की सब्जी, बडी का साग, कढी के अलावा हरियाणवी खट्टी रबडी और लस्सी का भी आप स्वाद ले सकते हैं | सूरजकूंड मेले में लॉन्च के बाद हरियाणा के हर जिले के टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में हरियाणा रसोई की शुरूआत की जाएगी | विपुल गोयल ने हरियाणा की रसोई के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार व्यक्त करता हुए कहा है कि हरियाणा में पर्यटन के साथ लोग हरियाणावी व्यंजनों के भी मुरीद हो सकें इसके लिए हरियाणा रसोई अहम भूमिका निभा सकती है | साथ ही हरियाणा के व्यंजन हरियाणवी संस्कृति का भी प्रतीक हैं | इससे पहले विपुल गोयल जरूरतमंदों के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल में महाराजा अग्रसेन स्नेह भोजनालय का भी चला रहे हैं जिसमें 5 और 10 रुपये में भरपेट भोजन दिया जाता है |
Related Posts
वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा दूसरी के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया
( विनोद वैष्णव )| एस. जी. एम. नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा दूसरी के लिए…
राष्ट्रीय एकता कैंप में डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के छात्र ने लहराया अपना परचम
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के एनएसएस बॉयज यूनिट के पंकज उपाध्यय ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर…
जजपा नेता एवं पार्षद दीपक चौधरी नेशनल हाईवे बल्लभगढ़ में वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए
जजपा नेता एवं पार्षद दीपक चौधरी नेशनल हाईवे बल्लभगढ़ में वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाकर अपने समाज सेवी साथियों के…