अगर आपने रखी है घर पर ये 3 चीज़े तो इनको तुरंत हटा दे , लाती है घर में नकारात्मक ऊर्जा

Posted by: | Posted on: August 13, 2021

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : जैसे की आप सभी को पता ही है की हमारे जीवन में वास्तु का खास संबंध है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है की अगर घर को सही तरीके से बनवाये और घर में शुभ चीजों को रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर में सभी लडाईओ और कलेश समाप्त हो जाते है। परिवार के लोगो के बीच आपसी तालमेल काफी अच्छा रहने लगता है। घर में एकजुटता का माहौल बनने लगता है। वहीं अगर वास्तु के अनुसार घर का निवारण नहीं किया गया है तो व्यक्ति को जीवन में कई मुस्किलो और कठिनाईओ का सामना करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र की माने तो कई ऐसी चीजें हैं, जिनको घर में कभी भी नहीं रखना शुभ नहीं माना जाता और अगर अपने ऐसी चीज़े को अपने घर पर रखा हुआ है तो यह आपके जीवन में कही परेशानियों को लेकर आती हैं। इनके घर में होने से परिवार के लोगो के बिच आपसी मेलमिलाप ख़राब होने लगता है और लड़ाई बढ़ने लगी है । घर का वातावरण ख़राब होने लगता है। व्यक्ति के बने बनाये कामो में रुकावट आने लगतीत हैं।

आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर में गलती से भी नहीं रखना चाहिए :-

  • ख़राब और जंग लगा हुआ ताला

अगर आपके भी नापने घरो में पुराने जंग लगे हुए ताले रखे हैं, तो उसे तुरंत घर से हटा दीजिए। वास्तु शास्त्र की माने तो घर के अंदर कभी भी जंग लगे हुए तालों को नहीं रखना चाहिए। इस तरीके के ताले को शुभ नहीं माना जाते है।

वही दूसरे तरफकहा जाता है कि नया ताला अच्छी किस्मत का प्रतीक होता है। वहीं पुराना खराब हो चुका ताला बुरी किस्मत का बैरा माना जाता है। तो ध्यान रखे कभी भी ऐसे चीज़े जिसमे जंग लग गयी हो ,उन्हें प्रयोग में न लाये और साथ ही ऐसी चीज़ो को घर पर न रखे। ऐसी चीज़े घर पर नहीं होगी तो आपके कामो में रुकावट नहीं आएगी और बिना किसी परेशानियों के आपको सभी कार्यो में सफलताएं भी मिलने लगेगी।

  • टूटी या बंद घडी

घर के अंदर बंद घड़ी और टूटी हुई घडी को नहीं रखना चाहिए। असा कहा जाता है कि बंद घडी रखना शुभ नहीं माना जाता है। और साथ ही यह हमारी तैरकी को भी रोक देता है। बंद घड़ी बदकिस्मती का प्रतीक होती है।

इससे व्यक्ति के जीवन में रुकावट आने लगती है। उसके बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं। वास्तु में कहा गया है कि घर में बंद घड़ियों को रखने से व्यक्ति की किस्मत भी बंद हो जाती है और सभी कार्यो में रुकावट आने लगती है।

  • पुरानी रद्दी का ढेर

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर के भीतर कभी भी पुराने अखबार या रद्दी चीज़ो को नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि घर में पड़ा रद्दी का ढेर सदा नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश करवाता है।

इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है और वह अपने जीवन में आगे बढ़ नहीं पाते , कई प्रयासों के बाद भी कार्य सफल नहीं हो पता। घर के लोगों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। ऐसे में घर के भीतर कभी भी पुराने अखबारों के ढेर को नहीं रखना चाहिए।

नोट : सभी जानकारिया सॉइल मीडिया द्वारा ली गयी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *