भूलकर भी न करे झाड़ू लगाते समय ये गलतियां, धन में बढ़ोतरी होने की है मान्यता

Posted by: | Posted on: August 27, 2021

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : अक्सर ये माना जाता है कि मेहनत के बाद भी लोगों के जीवन में धन की कमी रहती हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है। शास्त्र में यह बताया गया है कि किसी भी नकारात्मक ऊर्जा में बदलाव लाकर वहां की स्थिति में परिवर्तन लाया जा सकता है।

घर में साफ-सफाई के लिए झाड़ू का प्रयोग किया जाता है। यह बात तो हर कोई जानता है। मगर झाड़ू केवल सफाई में लिए ही नहीं होती , वास्तु में झाड़ू को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि वास्तु शास्त्र में बताए हुए उपयो के प्रयोग से आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होती है।
भूलकर भी न करें झाड़ू लगाते समय ये गलतियां :-

  • कभी भी शाम के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए ऐसा कहा जाता है की शाम के समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी निराश हो जाती हैं और यह अशुभ माना जाता है साथ है ऐसा करने से धन की हानि भी होती है।
  • टूटे हुए झाड़ू का कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कई बार हम लोग टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल भी कर लेते हैं। तीलियों को दोबारा जोड़कर इस्तेमाल करने को वास्तु में अशुभ माना जाता है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते है तो धन लाभ की आशंका बढ़ने लगती है।
  • झाड़ू को कभी भी ऐसी जगह में ना रखे जहाँ से वह किसी को दिखाई न दे। क्योकि झाडू को धन का सूचक माना जाता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि धन को किसी को नहीं दिखाया जाता हैं।
  • झाडू को कभी भी पैर लगाने की भूल नही करनी चाहिए। क्योकि यह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बना सकता है। साथ ही झाडू को ऐसी जगह रखे जहाँ पर किसी का भी पैर झाडू में ना लग पाए।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *