इन नियमों को माना जाता है बहुत ही जरूरी, नही तो होती है पैसों की बर्बादी

Posted by: | Posted on: August 26, 2021

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : वास्तु शास्त्र में बहुत सी ऐसी बातें बताई गई है जिससे हम अपने घर का रख-रखाव कर सकते हैं। कई बार हम अपने घरों में कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं या ध्यान नहीं देते जिसके कारण हमारे घर में वास्तु दोष की उत्पत्ति हो जाती है। जिसकी वजह से हमें बहुत से दुखों का सामना करना पड़ता है।

मनुष्य के जीवन में सुख दुख का आना लगा रहता है। लेकिन कई बार वास्तु दोष की वजह से भी ऐसा होता है और मनुष्य को अपनी परेशानियों का कोई उपाय ही नहीं मिलता। जिसकी वजह से वह बहुत परेशान रहने लगते हैं। ऐसे में वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिनके प्रयोग से आप अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते हैं।

  • अपने घर को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। घर के मंदिर का निर्माण उत्तर दिशा की तरफ करना सही रहता है। वास्तु के अनुसार घर में उत्तर दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए। ऐसा करने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं करती है।
  • आप जहा पर अपने पैसे और जेवर रखते है। उस तिजोरी पर मकड़ी के जाले न लगे हों। अलमारी या तिजोरी इस तरह से लगाकर रखे की अगर आप अलमारी खोले तो वह उत्तर दिशा की ओर खुले। अगर दरवाजा दक्षिण की ओर खुलता है तो धन की हानि होती है।
  • नल का टपकना वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर का नल भी टपकता है या फिर पानी को बर्बाद किया जाता है, तो आपको बता दे कि ऐसे घर में कभी पैसा नहीं टिकता है। अगर आपके घर का नल खराब है तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।
  • ध्यान रखे कि खाने की थाली को हमेशा मेज पर आदर के साथ रखना चाहिए। खाना खाने के बाद थाली में हाथों को कभी नहीं धोना चाहिए। रात के समय भूलकर भी रसोई में झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए।

नोट : सभी जनकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *