Vinod Vaishnav | सलमान खान और अली अब्बास जफर तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं।सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी सफल फिल्मों के साथ दर्शको का मनोरंजन करने के बाद, सलमान खान और फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर तीसरी बार एकसाथ फ़िल्म करने के लिए तैयार हैं।यह फिल्म 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का एक आधिकारिक रूपांतर है, जिसमे एक साधारण व्यक्ति के जीवन के माध्यम से 1950 से वर्तमान समय तक आधुनिक कोरियाई इतिहास को दर्शाया जाएगा।फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री और टी सीरीज़ फिल्म निर्माता के रूप में एकसाथ समर्थन कर रहे है।अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म “भारत” मे सलमान खान मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।निर्देशक अली अब्बास जफर ने हाल ही में अपने ट्वीट में खुलासा किया था कि भारत पर काम पूरे जोरों पर है और जल्द ही टीम स्थानों की रेकी का काम शुरू करेगी।अली ने अपने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा,”जी हाँ, भारत पर काम पूरे जोरों पर है, लेखन अपने अंतिम चरण पर है और जल्द ही शूटिंग के स्थानों की रेकी शुरू करेंगे। घबराहट और उत्साह का सफर एक बार फिर शुरू होता है 🙂 @VishalDadlani @ShekharRavjiani @Irshad_Kamil इस महीने से संगीत पर काम शुरू करेंगे 🙂 एक साथ हमारा यह तीसरा सहयोग है। “अली और सलमान की पिछली फिल्में सुल्तान और टाइगर जिंदा हैं ब्लॉकबस्टर हिट थी।2011 की ईद पर रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘बॉडीगार्ड’ के बाद एक बार फिर फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री भाईजान के साथ काम करने के लिए तैयार है और वही अली अब्बास जफर 2016 में ईद पर रिलीज हुई ‘सुल्तान’ के बाद सलमान खान के साथ फ़िल्म कर रहे है।ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करने की परंपरा को जारी रखते हुए, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने “भारत” के लिए 2019 की ईद अभी से अपने नाम कर ली है।अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अतुल अग्निहोत्री और टी सीरीज द्वारा निर्मित इस फ़िल्म की शूटिंग अप्रैल 2018 से शुरू होगी।
Related Posts
डांस एकेडमी संचालको ने एकेडमी खोलने को लेकर जिला उपायुक्त के नाम सौपा ज्ञापन :-कसीना ऋषि
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद के डांस एकेडमी संचालको ने सेक्टर 12लघु सचिवालय पर लोक डाउन की वजह से बेरोजगार…
संजू पोस्टर: राजकुमार हिरानी ने अनुष्का शर्मा का दिया परिचय
( विनोद वैष्णव )| राजकुमार हिरानी की फ़िल्म संजू के ट्रेलर को देखने का उत्साह आखिरी चरम पर है, और…
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना ने टीम के साथ देश की राजधानी में ‘पैड मैन’ फिल्म का प्रमोशन किया
( विनोद वैष्णव ) |बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हाल ही में दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म पैडमैन के…