( विनोद वैष्णव )|मैथलॉजिकल शो देवो के देव महादेव से अपनी पहचान बना चुके मोहित रैना फिल्म उरी से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म में मोहित इंडियन आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे ,संयोग से, मोहित ने अपने टीवी शो ‘सरफरोश: सरगढ़ी 18 9 7′ की शूटिंग हालही में ख़तम की। देशभक्ति के प्रति अपने प्रेम को ज़ाहिर करते हुए मोहित कहते हैं की’ मैं हमेशा से इंडियन आर्मी जॉइन करना चाहता था ,पर मेरा यह सपना पूरा न हो सका , इसलिए मुझे जब भी मौका मिलता है मैं सोल्जर का किरदार निभाने से नहीं चुकता,मैंने टेलेविज़न पर हमेशा से चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं , और मुझे कमर्सिअल सिनेमा से काफी लगाव है, इसलिए मैं चाहता था की मेरी डेब्यू फिल्म कुछ अलग हो, फिल्म उरी में विकी कौशल , परेश रावल जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं से बहुत कुछ सीखने का भी अनुभव होगा।डायरेक्टर आदित्य धार की फिल्म उरी में अभिनेता विक्की कौशल , यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी, परेश रावल भी नज़र आएंगे।
Related Posts
फैशन उद्योग की प्रमुख शख्सियतों के द्वारा दिल्ली रनवे सप्ताह 2018 का हुआ आयोजन
( विनोद वैष्णव )| देश की राजधानी दिल्ली में लॉन्च हुआ दिल्ली रनवे 2018 समाप्त हुआ जिसमें दुनिया भार के…
जंगली पिक्चर्स की ‘बधाई हो’ की शूटिंग हुई पूरी
विनोद वैष्णव | आयुष्मन खुराना और सान्या मल्होत्रा अभिनीत जंगली पिक्चर्स की ‘बधाई हो’ ने बीती शाम फ़िल्म की शूटिंग…
पंजाबी सेवा समिति बल्लभगढ़ ने पांच बच्चों को किया अडाप्ट
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) । पंजाबी सेवा समिति बल्लभगढ़ जोकि पिछले काफी वर्षों से समाजहित के कार्यां में लगी है और…