पंडित जगदीश प्रभाकर प्रधान एवं श्रीराम शर्मा महासचिव नियुक्त

Posted by: | Posted on: January 28, 2022

बल्लभगढ़, फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) :- मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति फरीदाबाद का पंचवार्षिक चुनाव 26 जनवरी 2022 दिन बुधवार को सुभाष कालोनी बल्लभगढ़ स्थित मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला में निर्वाचन समिति की देखरेख में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजरोहण प्रदेश अध्यक्ष पंडित छत्रपाल मिश्र एवं समाज के गणमान्य नागरिको द्वारा किया गया। उसके पश्चात विधि विधान से वैदिक मंत्रों द्वारा हवन यज्ञ कर सुख शांति की कामना की गई। विगत कार्यकारणी द्वारा विगत 5 वर्षो में किए गए कार्यों का लेखा जोखा सुनाया गया।

समाज द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी पं चंद्रपाल भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष छत्रपाल मिश्र, भरतपुर सेवा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा , बिजेंद्र प्रधान पलवल द्वारा आगामी कार्यों के लिए मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर पंडित जगदीश प्रभाकर को एवं महासचिव पद पर पंडित श्रीराम शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। इसी क्रम से वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दलवीर भारद्वाज, एवम सचिव जसराम शर्मा नियुक्त हुए। चुनाव अधिकारी समिति द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष छत्रपाल मिश्र ने बताया की मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति समाजहित में सन 2002 से सामूहिक विवाह सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर, होली मिलन, प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है। मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति का यह चुनाव 5 वर्षो के लिए मान्य रहेगा। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, चंद्रपाल भारद्वाज, राकेश शर्मा, हरपाल वशिष्ठ, पुरुषोत्तम शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, श्यामलाल ठेकेदार, मलूक चंद भारद्वाज, हरकिशन बाबूजी, श्रीचंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *