फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सेक्टर-23ए फरीदाबाद की महिलाओं और युवाओं ने पार्क व आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान को लेकर युवा समाजसेवी राजकुमार मामोरिया ने सेक्टर के सभी लोगों से अपने आसपास सफाई रखने की अपील की व समाज के लोगों को इकट्ठा कर पार्क की सफाई भी की। श्री मामोरिया ने कहा कि समय-समय पर सेक्टरवासी भी सफाई अभियान में हिस्सा लेकर अपना योगदान दें। उनका कहना है कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने ‘स्वच्छ भारत’ का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु सभी नागरिकों से इस अभियान से जुडऩे की अपील की। सेक्टर-23ए फरीदाबाद के स्वच्छता अभियान में मंजू, काजल, मित्ते, गौरव जेटली, मनीष, राहुल आदि का विशेष योगदान रहा।
Related Posts
कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन बस यात्रा 31 मार्च को 11 बजे अनाज मंडी बल्लभगढ़ में पहुंचेगी :- शारदा राठौर
बल्लभगढ( विनोद वैष्णव ) | कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन बस यात्रा 31 मार्च 2019 को 11 बजे अनाज मंडी बल्लभगढ़…
दिव्यांगों को कृत्रिम पैर देने के लिए डीपीएस स्कूल के छात्रों ने लगाई जम्प
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : दिव्यांगों को कृत्रिम पैर देने के लिए सेक्टर 81 स्थित डीपीएस स्कूल “जम्प फॉर हेल्थ…
जिला में चलाया जाएगा मलेरिया, डेंगूू, चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कार्यक्रम
पलवल,( विनोद वैष्णव )। सिविल सर्जन डॉ. बीर सिंह सहरावत की अध्यक्षता में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के निर्देशानुसार आज…