रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम खाम्बी में ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन

Posted by: | Posted on: August 13, 2022

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्राम खाम्बी में ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से सुप्रसिद्ध पहलवानो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय गौड़, राजनैतिक सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, विशिष्ठ अतिथि जगदीश नायर, विधायक विधानसभा क्षेत्र होडल, वरुण शर्मा, अध्यक्ष एमवीएन संस्था, गौरव गोपाल और सुरेश भारद्वाज, चेयरमैन एस पी एस इंटरनेशन, जयप्रकाश गौड़, डॉ जे वी देसाई और टीकाराम शर्मा रहे।

कुश्ती कार्यक्रम का आरंभ ग्राम खाम्बी के सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में किया गया। कुश्ती को विभिन्न वर्गो में बांटा गया जिसमे एक लाख पुरस्कार वाली कुश्ती के विजेता अजय गुर्जर रहे।एक्यावन हजार वाली कुश्ती में सरुप पहलवान और ट्रैक्टर पहलवान बराबरी पर रहे। इनके अलावा भी कुश्ती विभिन्न पुरस्कार इक्कतीश हजार, इक्कीश हजार, ग्यारह हजार, इक्यावंसो, इक्कीसो के लिए भी कराई गई। कुश्ती दंगल के मुख्य आयोजक समस्त ग्रामवासी थे। इस अवसर पर वरुण शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा की अपने पिताजी स्वर्गीय गोपाल शर्मा जी ने ग्राम खाम्बी को विकसित क्षेत्र के रूप में देखने का जो सपना संजोया था वो पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा हे और उन्होंने हरियाणा सरकार के राजनेतिक सचिव से भी आग्रह किया की इस ग्राम को विकसित बनाने के लिए कोई योजना जरूर बनाएं। हरियाणा सरकार के राजनेतिक सचिव ने भी आश्वासन दिलाया की इसके लिए जो हमसे हो पाएगा हम करेंगे। जगदीश नायर ने बताया की ग्राम खाम्बी बहुत बड़ा ग्राम होते हुए भी सबसे ज्यादा शिक्षित ग्राम हैं जोकि हमारे स्वर्गीय गोपाल शर्मा जी का सपना था। इस अवसर पर संदीप भारद्वाज को आई ई एस बनने पर सम्मानित किया गया और ग्राम की बेटी पूनम को बी वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बारहवी कक्षा में पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए एमवीएन संस्था की तरफ से लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने का श्रेय मुख्य रूप से रामेश्वर शर्मा, मोहन श्याम शर्मा, हरिदत्त सरपंच, राजवीर शर्मा, रमन शर्मा, रामदेव शर्मा, एडवोकेट दिनेश शर्मा, हरगोविंद शर्मा, जगदीश शर्मा, अशोक शर्मा, कुंजन बिहारी, दीपक शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, मांगे मास्टर, श्याम सुंदर शर्मा, बी डी शर्मा, केशव शर्मा, और दिनेश नंबरदार को जाता है। कार्यक्रम का मंच संचालन मोहित मनोहर जोशी और विष्णु गौड़ द्वारा किया गया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *