फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि बीमारियों के प्रति जागरूक रहना। कई बार जागरूकता व जानकारी नहीं होने की वजह से छोटी बीमारियां भी जानलेवा साबित हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि सतर्क रहें। वे एनएच 4 में फरीदाबाद ग्रेस द्वारा आयोजित मेमोग्राफी कैंप के शिविर के उदघाटन के अवसर पर उपस्थित महिलाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब गे्रस द्वारा नियमित अंतराल में मेमोग्राफी टेस्ट का आयोजन किया जाता है। इसके साथ महिलाओं की स्तन कैंसर से संबंधित काउंसिलिंग की जाती है। उन्हें इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता है। इसमें 38 महिलाओं की मेमोग्राफी की गई। उन्होंने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। प्रतिदिन व्यायाम करने की सलाह दी गई। जिससे वे स्वस्थ रह सकें। विशेषज्ञों ने बताया कि स्तन में कोई गांठ जैसा अनुभव होता है तो शीघ्र डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में इसका पता चल जाने से आसानी से इसका इलाज संभव है। कैंप को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा, धनंजय कुमार, ओमेंद्र कुमार, गया पासवान, सुरेंद्र भाटी, राजेंद्र भड़ाना, महाराज, विपिन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर रोटेरियन रमेश झंवर, योगेश अग्रवाल, विनोद गर्ग, सतीश गुप्ता, संजीव ग्रेवर, रवि गर्ग, भव्य तायल आदि उपस्थित थे।
Related Posts
एमवीएन विश्विद्यालय ने गांव बंचारी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया
होडल(विनोद वैंष्णव ) | एमवीएन विश्विद्यालय ने गांव बंचारी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें विभिन्न जांच रक्त…
साड़ी पहनो मुहीम को आगे बढ़ा रही हे :- सपना खंडेलवाल /वंदना गुप्ता
”परफेक्ट लेडीज”, राजधानी दिल्ली की एक बहु सपना खंडेलवाल एवं दिल्ली की ही बेटी वंदना गुप्ता से आज हमारे वरिष्ठ…
ऑटो मोबाइल सेक्टर में हरियाणा बना रहेगा सुपर पावर – विपुल गोयल
नई दिल्ली (विनोद वैष्णव ) : ऑटो मोबाइल सेक्टर का सबसे बड़ा हब हरियाणा में है और हरियाणा सरकार इस क्षेत्र में…