तरुण निकेतन विद्यालय के प्रांगण में बच्चों को सिखाया गया आपदा प्रबंधन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | विद्यालय में बच्चों के लिए आपदा प्रबंधन की विशेष कक्षा की व्यवस्था की गई, जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के बारे में बताते हुए डॉ एम. पी. सिंह जी ने उन्हें आपदा प्रबंधन के तरीके बताए तथा मॉकड्रिल द्वारा उन्हें बताया कि वह किस प्रकार से विभिन्न प्रकार की आपदाओं में अपने-आपको व अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने प्रयोगात्मक गतिविधियों में बच्चों, अध्यापकों व प्रधानाचार्या जी को शामिल करके आपदा से सुरक्षा के उपाय बताएं। ये आपदाएं मानव जीवन के साथ-साथ संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाती हैं। आपदा प्रबंधन गतिविधियों का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जीवन के नुकसान और क्षति को कम करना है।जिससे लोगों की रक्षा की जा सकती है और लोगों के बीच नुकसान को कम किया जा सकता है। डॉक्टर एम.पी.सिंह जी ने इसके बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई। प्रधानाचार्या रंजना सोबती जी ने विशेष रूप से डॉक्टर एम.पी. सिंह को इस तरह की जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक सत्र के लिए धन्यवाद दिया।
