संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ परिसर में प्रधानाचार्य नवल सिंह,वरिष्ठ शिक्षक पी.के. शर्मा सर व इशरत परवीन व संपूर्ण केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों ने सर्वप्रथम शपथ ली।

Posted by: | Posted on: November 28, 2022

मेरठ (विनोद वैष्णव ) | संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ परिसर में प्रधानाचार्य नवल सिंह,वरिष्ठ शिक्षक पी.के. शर्मा सर व इशरत परवीन व संपूर्ण केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों ने सर्वप्रथम शपथ ली। इस मौके पर आर . स.यादव ,आसमा व सिम्मी सिंह के निर्देशन में कक्षा छह, नवीं अ,नवीं द , ग्यारहवीं स के बच्चों ने संविधान के मौलिक कर्तव्यों, प्रस्तावना और एक नाटक द्वारा मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए सही राह पर चलने की प्रेरणा लेने को कहा और समाज के अन्य लोगों को भी संविधान के मौलिक अधिकारों को लेकर प्रेरित करने ओर उसका सम्मान करने को कहा गया।इस मौके दिव्या कपूर ने कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसे लागू कर दिया गया । भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इस मौके पर वरिष्ठ सामाजिक विज्ञान अध्यापिका सिम्मी सिंह ने संविधान संबंधित कुछ रोचक तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया,


अंत में प्रधानाचार्य नवल सिंह जी ने बच्चों द्वारा दी गई विभिन्न प्रस्तुतियों की सराहना की और अपनी राय प्रकट करते हुए कहा कि 26 नवम्बर 1949 को दो साल ग्यारह महीने अठारह दिन के अथक प्रयास से भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान निर्माता डाॅ0 भीमराव अांबेडकर द्वारा बनाया संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। डाॅ0 भीमराव अांबेडकर के योगदान को याद करने तथा उनके सम्मान के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *