( विनोद वैष्णव ) | नए साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “बागी 2” का ट्रेलर रिलीज होने ही वाला है और ऐसे में फ़िल्म के प्रति दर्शको का उत्साह एक अलग ही चरम पर है।फ़िल्म के पहले भाग में जहाँ टाइगर ने अपने दमदार एक्शन से हर किसी को मंत्रमुक्त कर दिया था, वही अब दूसरे भाग में टाइगर का हैरतअंगेज एक्शन देखकर, हर कोई दांतों तले उंगलियां चबाने पर मजबूर हो जाएगा।बागी फ्रेंचाइजी की मूल फ़िल्म में जहाँ टाइगर ने अपने दमदार एक्शन के साथ दर्शको का मनोरंजन किया, तो वही दूसरे भाग में एक्शन का डोज़ सिर्फ डबल ही नही बल्कि चार गुना ज्यादा ज़्यादा होगा।फ़िल्म की पहली किस्त में टाइगर ने एक लात के साथ विलेन को ढ़ेर किया था, लेकिन बागी के दूसरे भाग में टाइगर एक ही समय पर चार लोगों को लात मार अपने एक्शन से ढ़ेर करते हुए नज़र आएंगे।साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म बागी 2 के साथ बड़े पर्दे पर टाइगर श्रॉफ बिल्कुल हटकर लुक और अंदाज़ में नज़र आएंगे जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नही होगा। यह पहली बार होगा जब टाइगर अपने लंबे बालों का त्याग कर, छोटे बालो में दिखाई देंगे।घोषणा के बाद से, बागी 2 चर्चा का विषय बनी हुई है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की ताजा जोड़ी ने दर्शको का उत्साह दोगुना बढ़ा दिया है।साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित “बागी 2” को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
Related Posts
सरस्वती पूजा के साथ ही शुरू हुई ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर-30 की यात्रा
Vinod Vaishnav | सरस्वती पूजा कलाकारों, छात्रों और शिक्षकों समेत देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इसे देशभर में बसंत पंचमी…
सुपर स्टार (जूनियर टैलेंट हंट) ऑडिशन का आयोजन
फरीदाबाद(दीपक शर्मा ) । श्रीजी इंटरनेंटमेंट के बैनर तले फरीदाबाद सुपर स्टार (जूनियर टैलेंट हंट) ऑडिशन का आयोजन किया गया…
26 मई को शहर होगा राममय, मोरारी बापू करेंगे श्रीराम कथा
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): शहर में मोरारी बापू द्वारा श्रीराम कथा शुरू होने जा रही है। 26 मई को कथा शाम…