( विनोद वैष्णव )। अन्र्तराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य मंें एमवीएन विश्वविद्यालय पलवल में मातृभाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अन्र्तराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 जे.वी. देसाई ने अपने व्याख्यान में सभी श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मातृभाषा के उपयोग एवं प्रसार से ही देश का विकास होगा तथा मातृभाषा ही नागरिकों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करती है, यही राष्ट्रीयता किसी भी राष्ट्र के बहुआयामी उत्थान में आवश्यक है। कार्यक्रम के संयोजक डा0 राहुल वाष्र्णेय ने अपने अभिभाषण में छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अन्दर राष्ट्रभाषा के उपयोग की आदत का समावेश करने पर जोर दिया और कहा कि अगर शिक्षा को सही मायनों में विकसित करना है तो मातृभाषा का उपयोग करना होगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विश्वविद्यालयस के कुलसचिव डा0 राजीव रतन इस अवसर पर सभी भाषाओं के सम्मान के साथ-साथ अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता देनी चाहिए। विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं छात्रों ने अपनी उपस्थित से कार्यक्रम को सफल बनाया।
Related Posts
एबीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10वी कक्षा का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|एबीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10वी कक्षा का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहाछात्रों ने कक्षा X…
ध्यान-कक्ष यानि समभाव-समदृष्टि के स्कूल की भव्य शोभा
फरीदाबाद (दीपक शर्मा /देवेंदर सिंह ) | भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक गवर्मेण्ट मीडिल स्कूल,…
रायन इंटरनेशनल स्कूल में विजयी छात्रों को सम्मानित करने के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव)| जुलाई माह को पर्यावरण मास के रूप में मिलने वाले गौरव को प्रतिस्थापित करते हुए रायन इंटरनेशनल स्कूल…