ब्रह्म दत्त ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल सैक्टर-10, गुरुग्राम के सौजन्य से मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आयोजन एम.यू.एन. या मॉडल यूनाइटेड नेशंस संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का अनुकरण है

जहाँ छात्र विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के रूप में भूमिका निभाते हैं और अपने निर्दिष्ट पोर्टफोलियो की नीतियों और दृष्टिकोणों के साथ वास्तविक दुनिया के मुद्दों को हल करने का प्रयास करते हैं। इस भाव के साथ, ब्रह्म दत्त ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल गुड़गाँव ने 26 और 27 अगस्त 2023 को मॉडल यूनाइटेड नेशंस की मेजबानी की। उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद छात्रों ने नृत्य और संगीत के साथ आगंतुकों के लिए स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री त्रिलोक सिंह बिस्ट जी ने ब्लू बैल्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशिका डॉ. सरोज सुमन गुलाटी मुख्य अतिथि और एयर वाइस मार्शल एल.एन. शर्मा (ए.वी.एस.एम.) विशिष्ट अतिथि के साथ ही एक प्रमुख वक्ता के रूप में विख्यात स्टारेक्स विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. अशोक दिवाकर का जी का अभिनंदन किया। इस वर्ष बी.डी.बी.बी.पी.ए.स की एम.यू.एन. सोसायटी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यू.एन.जी.ए), संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यू.एन.एच.आर.सी.), अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक (ए.आई.पी.पी.एम.) और अंतर्राष्ट्रीय प्रेस कोर (आई.पी.सी.), संयुक्त राष्ट्र महिला (यू.एन.डब्ल्यू.) नामक सात समितियों को परिकल्पित व प्रतिस्थापित किया। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यू.एन.ई.पी.), और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यू.एन.एस.सी) में गुरुग्राम, दिल्ली एन.सी.आर. तथा जम्मू और कश्मीर के स्कूलों के 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। आई.पी.सी. का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार आयोजित किए, लेखों का संपादन किया, समिति की बहसों की जांच की और प्रेस कॉन्फ्रेंस को गहन व क्रांतिकारी सवालों के साथ स्वयं को प्रतिस्थापित करने का प्रयास किया। एजेंडा था ‘सद्भाव का पोषण: अराजकता के बीच शांति की स्थापना’। विभिन्न समिति के सदस्यों ने पूरे विश्व में ‘सद्भाव और शांति’ सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक प्रथाओं और नीतियों पर अपनी प्राथमिकताएँ निर्धारित कीं। समापन समारोह 28 अगस्त, 2023 को आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित भारत के सर्वोच्च न्यायालय के प्रसिद्ध वकील श्री विदुर द्विवेदी ने प्रत्येक प्रतिनिधि के संचार कौशल, विश्लेषणात्मक समझ और आलोचनात्मक सोच की सराहना की और कार्यक्रम की खुले दिल से प्रशंसा की।प्राचार्य डॉ. त्रिलोक सिंह बिस्ट और मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया और सम्मेलन की सफलता पर अपनी बधाई व्यक्त की। इसके साथ ही दो दिवसीय बैठक का यादगार समापन हुआ। वैश्विक मुद्दों पर ईमानदारी से चर्चा से यह साबित हुआ कि युवा पीढ़ी दुनिया के भविष्य के बारे में बहुत जागरूक है और एम.यू.एन. इसके लिए एक बेहतर मंच प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *