फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) । आज बेटी बचाओ अभियान ने अग्रवाल पब्लिक स्कूल सैक्टर 3 में अध्यापिकाओं को लाडली द्रोणाचार्या अवार्ड से सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या शिखा गौतम ने की व कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने किया । कार्यक्रम में सरिता भारद्वाज डायरेक्टर व प्रधानाचार्या भारतीयम कालेज आफ एजुकेशन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। राष्टृीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि यह अवार्ड 10वीं व 12वीं में बच्चों का अच्छा परिणाम दिलाने वाली अध्यापिकाओं को दिया जा रहा है उन्होने कहा कि हमारे देश में शिक्षकों को गुरू का दर्जा दिया जाता है और इन्ही की शिक्षा से हमारे देश का भविष्य बनता है। राष्टृीय महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि यह अध्यापिकायें वह बेटियाँ है जिन्होने अपने कार्यों से न सिर्फ अपने वंश का नाम रोशन किया है बल्कि इन्होने अपने समाज व देश का नाम भी रोशन किया है । मुख्य अतिथि सरिता भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य का मार्ग दर्शन करते हैं उन्होने बच्चों को अध्यापक की परिभाषा बताकर उनका ज्ञान बढ़ाया । लाडली द्रोणाचार्या अवार्ड से सम्मानित अध्यापिकायें सिम्मी कपूर, रंजना शर्मा, पुनम गोयल, नीतू शर्मा, नीता गर्ग, मीना सिहं, चंचल शर्मा, भावना गुप्ता और आशा सोलंकी आदि । अंत में प्रधानाचार्या शिखा गौतम ने बेटी बचाओ अभियान की टीम का स्वागत व धन्यवाद किया। लाडली द्रोणाचार्या अवार्ड से सम्मानित शिक्षिकायें दीक्षा शर्मा कंप्यूटर ,खुशबू विज्ञान,शिल्पी अग्रवाल जीव विज्ञान,त्रिवेणी शर्मा हिन्दी व गीता सिहं प्रधानाचार्या।
Related Posts
प्राइड ऑफ़ इंडिया अवॉर्ड के दौरान हरियाणा के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने वृंदा इंटरनेशनल स्कूल निर्देशिका विजयलक्ष्मी को अवार्ड देते हुए छात्रों की तारीफ की
फ़रीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | “हरियाणा एजूकेटर्स क्लब द्वारा आयोजित” प्राइड ऑफ़ इंडिया अवॉर्ड” समारोह का आयोजन विवांता – द ताज…
बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हरियाणा स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हरियाणा स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त…
पार्षद दीपक चौधरी ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया
दिल्ली /फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के सामने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय 18000…