एमवीएन विश्विद्यालय के कुलपति डॉक्टर अरुण गर्ग को अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया

पलवल (पिंकी जोशी) : एमवीएन विश्विद्यालय के कुलपति डॉक्टर अरुण गर्ग को जीडी गोएनका विश्विद्यालय में हेल्थ, सेफ्टी, फायर, एनवायरनमेंट, एलाइड साइंसेज और सस्टेनेबिलिटी पर हुई अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कुलपति डॉक्टर अरुण गर्ग ने वहां पर उपस्थित सभी गणमान्य को स्वास्थ्य के बारे में संबोधित करते हुए कहा की पहला सुख निरोगी काया अर्थात दुनिया का पहला सुख हमारा स्वस्थ होना है और इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

उन्होंने कहा की स्वस्थ रहने के लिए हमें अच्छी आदतों जैसे निरंतर शारीरिक व्यायाम करना, पौष्टिक खाना जैसे की फल, सलाद, सब्जियों का अधिक सेवन, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने आजंके समय में बढ़ती हुई बीमारियों के बारे में भी प्रकाश डाला और कहा की इन बीमारियों का मुख्य कारण जंक फूड जैसे की बर्गर, मोमोज, चावमीन इत्यादि हैं हमें उनसे बचना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा की हमें मोबाइल फोन का भी कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि वो भी बीमारियों को बढ़ाने में सहायक हैं। विश्विद्यालय के प्रबंधक संचालक कांता शर्मा, कुलाधिपति वरुण शर्मा ने इसकी सराहना की और कहा की इस प्रकार के निमंत्रण विश्विद्यालय को एक पहचान देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *