कांग्रेस ने हमेशा देश को एकजुटता में बांधा :- शारदा राठौर

बल्लभगढ़ :-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मोहना रोड स्थित पूर्व विधायक शारदा राठौर के कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहरा कर मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा आंदोलन है जो विविधता से भरपूर एक महान देश को एकजुटता के सूत्र में बांधता है। कांग्रेस की पहचान न्याय, स्वतंत्रता, समानता व संघर्ष से की जाती है, जो देश के हर नागरिक के प्रति समर्पित है। इसलिए कांग्रेस का स्थापना दिवस राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण का दिवस कहा जाता है। सत्य अहिंसा व आपसी भाईचारा कांग्रेस की दूसरी पहचान है। देश की आजादी में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है ।आज विश्व में भारत का जिस तरह नाम है, वह कांग्रेस पार्टी की ही देन है। कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं धर्म जाति का समान सम्मान किया जाता है किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया की सभी मिलकर पार्टी के लिए कार्य करें। क्योंकि हर कार्यकर्ता ही पार्टी का पदाधिकारी व नेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *