फरीदाबाद मण्डल आयुक्त डॉ. जी. अनुपमा ने गांधी सेवा आश्रम जाकर राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर देश के लिए दी कुर्बानियों को याद किया

Posted by: | Posted on: January 26, 2018

पलवल, Vinod vaishnav। फरीदाबाद मण्डल आयुक्त डॉ. जी. अनुपमा ने गांधी जी की यादों से जुडे ऐतिहासिक स्थल गांधी सेवा आश्रम जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त मनीराम शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुलोचना गजराज, पलवल के उपमण्डल अधिकारी (ना.) एस.के. चहल तथा अन्य प्रशाशनिक अधिकारी तथा गांधी सेवाश्रम ट्रस्ट के पधाधिकारी भी  मौजूद रहे।

फरीदाबाद मण्डल आयुक्त डॉ. जी. अनुपमा ने पलवल के एतिहासिक गांधी सेवा आश्रम में बने संग्रहालय में  जाकर महात्मा गांधी जी जीवन से जुडे दुर्लभ चित्रों का अवलोकन किया। अति दुर्लभ चित्रों को देखकर सराहा। आयुक्त ने संग्रहालय का और विस्तार करने और एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मौजूद सभी दुर्लभ चित्रों का डिजिटलाइजेशन किया जाना चाहिए ताकि चित्रों को सुरक्षित संजोया जा सके। उन्होंने कहा की सभी चित्रों को शीशे के अंदर सुरक्षित किया जाये ताकि कोई उन्हें हाथ लगाकर खराब ना कर सके।

गांधी सेवाश्रम ट्रस्ट के प्रधान देवीचरन मंगला तथा महासचिव महेंद्र कालडा आदि ने गाँधी सेवाश्रम के लिए प्रशाशनिक मदद के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा की आश्रम  की सफाई आदि के लिए प्रशासन की तरफ से स्थाई तौर पर एक सफाई कर्मी की नियुक्ति करने, सुबह-शाम पुलिस की गस्त लगाने तथा सौन्दर्यकरण के लिए यथा योग्य मदद करने की अपील की, जिस पर उन्होंने गंभीरता से विचार कर मदद करने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर गांधी सेवा आश्रम के प्रधान देविचारण मंगला ने ट्रस्ट की तरफ से फरीदाबाद मण्डल आयुक्त डॉ. जी. अनुपमा तथा उपायुक्त मनीराम शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुलोचना गजराज को स्मृति चिन्ह के रूप में महात्मा गांधी का चित्र देकर सम्मानित किया गया





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *