फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सिलेक्शन होने पर नरियाला के होनहार बेटा महेश शर्मा का अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने जोरदार स्वागत किया और उनको मंगलमयी शुभकामनाएं दी। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि महेश शर्मा ने न केवल फरीदाबाद का बल्कि पूरे देश में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए यह गौरव की बात है, उन्होंने समस्त ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित किया है। अपनी अथक मेहनत एवं लगन से उन्होंने दिखा दिया है कि ब्राह्मणों को न किसी आरक्षण की जरूरत है और न ही किसी प्रकार की सहायता की। वो अपने बल पर अपनी मेहनत एवं परिश्रम के बल पर जीवन में वह हर मुकाम हासिल कर सकते हैं, जिनसे न केवल समाज बल्कि पूरा देश गौरवान्वित होता है। बबली ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव देश के लिए अपनी कुर्बानियां दी है, मगर इसके बदले उन्होंने कभी कुछ नहीं मांगा। क्योंकि वह जानते हैं, देश के लिए कुछ भी करना हमारा फर्ज है और हमें उसके बदले कुछ अपेक्षा रखने का हक नहीं। इस अवसर पर पं कृष्ण कान्त, पं एल आर शर्मा, पं ओ पी शास्त्री, पं ललित, पं मोहित, पं हरीश कुलेना, पं त्रिलोक चंद शास्त्री, पं दुर्गेश, पं जयन्ती सहित समस्त ग्रामवासियों ने महेश शर्मा को लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई दी।
नरियाला के महेश शर्मा को लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई दी
