फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। यादव कल्याण समिति द्वारा देश का 69वां गणतंत्र दिवस समारोह सैक्टर 16 स्थित यादव धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यादव कल्याण समिति के प्रधान हुकमचंद लांबा ने धर्मशाला के परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गुनगुनाते हुए सभी देशवासियों को गणतंंत्र दिवस का हार्दिक शुभकामनायें दी। लांबा ने कहा कि सभी नागरिकों को महान स्वतंत्रता सेनानियों महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ अम्बेडकर जैसे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। गणतंत्र दिवस पर देश की एकता और अखण्डता को कायम रखने का संकल्प लेेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका सुनिश्चित करें।संस्था की सामाजिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था समय – समय पर सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेती है और आगे भी इसी प्रकार सामाजिक और देशभक्ति कार्यो में आगे बढ – चढकर भाग लें। देश के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में यादव कल्याण समिति के प्रधान हुकमचंंद लांबा, उप प्रधान ब्रहमसिंह यादव, महासचिव गुलाब चंद यादव, कोसाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव, बीर सिंह यादव, नारायण सिंह यादव,ओम प्रकाश यादव,भीम सिंह यादव , विवेक यादव,माहराम यादव,व हरपाल सिंह यादव मीडिया सलाहकार यादव कल्याण समिति सहित समस्त कार्यंकारणी सदस्य मौजूद रहे।।
Related Posts
चण्डीगढ़ मुख्यालय से मीजल रूबेला के संदर्भ में एक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पलवल( विनोद वैष्णव )। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने बुधवार को चण्डीगढ़ मुख्यालय से मीजल रूबेला…
ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने वाले एचएसएससी चेयरमैन को बर्खास्त करना सरहानीय कदम
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : एचएसएससी चेयरमैन भारती द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद आज ब्राह्मण…
शहीदों की आत्मशंति के लिये अद्भुतधाम हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ सर्द भरी रात में भक्तों ने प्रभु से की शहीदों के लिये प्रार्थना
फरीदाबाद Vinod Vaishnav । एक तरफ 31 दिसबंर को पूरा देश नये साल के आगमन की खुशी में जश्र मना…