फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। केन्द्रीय विद्यालय नम्बर-3 की छात्रा संजना का केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिंटन में अन्डर-17 ग्रुप में चयन हुआ है। संजना ने रोहतक में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर विजय ने बताया कि 22 से 26 जून तक रोहतक में आयोजित होने वाले नेशनल कोचिंग कैम्प में पहले संजना कोचिंग लेगी और उसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार संजना राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर एस-जे-फाईव के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर मानव रचना स्पोर्ट्स एकाडमी के निदेशक सरकार तलवार एवं कोच कमल ने संजना को बधाई दी है।
Related Posts
मानव रचना और पीएसजी ने ओम बिरला की उपस्थिति में संसद भवन में एनईवाईपी 2022 की मेजबानी की
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 (NEYP 2022) में भारत भर…
मानव रचना की टीम ने टेक्नोशियन 7.0- विश्व रोबोटिक्स चैंपियनशिप में विजेता का खिताब जीता
नोएडा में तीन दिवसीय रोबोटिक्स चैंपियनशिप में वॉटर रॉकेट चैलेंज में जीता पहला पुरस्कार 20 से ज्यादा देशों से 13…
जन आशिर्वाद यात्रा से हरियाणा मे आयेगी भाजपा की सुनामी :- प टेकचंद शर्मा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | हरियाणा मे माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व मे चलाई जा रही जन आशिर्वाद…