हथीन( विनोद वैष्णव )। खण्ड हथीन के गांव जलालपुर की बडी मस्जिद में गत दिवस टीकाकरण का आयोजन किया गया, जिसमे हथीन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. नरेंद्र मलिक, हथीन के चिकित्सा अधिकारी डा. ललित, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डा. नकीब तथा यूनीसेफ के डा. सौरभम अग्रवाल मौजूद थे। टीकाकरण के इस सत्र में 258 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए गांव की सरपंच सज्जा खान गांव जलालपुर व स्थानीय मुस्लिम धर्म गुरूओं का भरपूर सहयोग रहा।उल्लेखनीय है कि जिला में 25 अप्रैल से खसरा रूबेला अभियान शुरू हो चुका है। पहले दो सप्ताह यह अभियान राजकीय व निजी विद्यालयों तथा मदरसों में चलाया जाएगा। आगामी दो सप्ताह गांव, आंगनवाडी केन्द्रों व स्वास्थ्य केन्द्रों में चलाया जाएगा, जिसके तहत आंगनवाडी केन्द्रों के अंतर्गत आने वाले 9 माह से 15 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चो व स्कूल में बचे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
Related Posts
56ए की सीवर लाइन एक्सटेंशन निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्रियों कृष्णपाल गुर्जर एवं मूलचंद शर्मा ने आरडब्ल्यूए प्रधान डॉ सतीश प्रधान से नारियल फुड़वाया
आरडब्ल्यूए सेक्टर 56, 56ए की मांग पर मंत्रियों ने दी सौगात लाखों की लागत से तैयार एक्सटेंशन लाइन दिलाएगी सीवर ओवरफ्लो से छुटकारा फरीदाबाद। सैक्टर-56, 56ए के लोगों को हमेशा के लिए सीवर ओवरफ्लो की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। यहां सीवर लाइन एक्सटेंशन लाइन का निर्माण कार्य शुरू करवाने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे। यह मांग स्थानीय आरडब्ल्यूए ने जोर शोर से उठाई थी। यहां पहुंचे दोनों मंत्रियों ने खुद भी नारियल तोड़ा और आरडब्ल्यूए प्रधान डॉ. सतीश फौगाट से भी नारियल तुड़वाया। इस एक्सटेंशन लाइन के बन जाने के बाद सेक्टर की सीवर लाइन प्रतापगढ़ एसटीपी से जुड़ जाएगी, जिसके बाद यहां सीवर ओवरफ्लो की समस्या समाप्त हो जाएगी। इस अवसर पर केंंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मोदी मनोहर की सरकार में विकास कार्यों में एक तेजी आई है जिसे जनता देख रही है। श्री गुर्जर ने कहा कि इस सीवर लाइन की मांग लंबे समय से हो रही थी जिसे आज पूरा कर दिया गया है। इस लाइन के बन जाने से हजारों की संख्या में रहने वालों को लाभ मिलेगा। यहां कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों की सेवा करना ही हमारा फर्ज और धर्म है। हम दिन रात इसी काम में लगे हुए हैं। हमारा काम ही लोगों का आशीर्वाद लेने की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम है। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर 56, 56ए के प्रधान डॉ. सतीश फौगाट ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि इस लाइन के बन जाने से दोनों सेक्टरों में सीवरलाइन ओवरफ्लो की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए आरडब्ल्यूए अक्टूबर से प्रयासरत थी। हमारी मांग को पूरा करने पर हम दोनों मंत्रियों कृष्णपाल गुर्जर एवं मूलचंद शर्मा के आभारी हैं। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में केडी शर्मा, शोएब खान, बच्चू सिंह, शैलेंद्र कुन्तल, राम मेहर, निर्मल सिंह, मोहन राम आर्य, पप्पू मौर्या, दीपक अत्री, सहज राम, राजकुमार जिंदल, मुस्तकीम, तेजराम, किशोरी लाल, गीता चौधरी, सुनील, जेपी सिंह, आर के शर्मा आदि मौजूद थे।
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में तंबाकू मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय शिक्षण संस्थान को “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” घोषित करने एवं तंबाकू उत्पादों के…
डॉ. गौतम को गोवा में मिला द मोस्ट एडमायर सेक्सोलॉजिस्ट इन एशिया अवॉर्ड अभीनेत्री हुमा कुरैशी के हाथों
गोवा/फरीदाबाद(विनोद वैष्णव) | गोवा में आयोजित नेशनल बिजनेस सर्विसेज लीडरशिप अवार्ड फंक्शन में मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने…