फरीदाबाद। लिंग्याज विद्यापीठ में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन 27 फरवरी 2019, को किया गया। जिसका उद्घाटन माननीय कुलाधिपति, डाॅ. पिचेश्वर गड्डे द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान कुलपति, डाॅ. डी.एन. राव, एडीशनल रजिस्ट्रार, प्रेम सलवान,व अन्य सदस्य वहां उपस्थित थे। कुलपति, डाॅ. डी.एन. राव ने खेल दिवस आरम्भ घोषित किया तथा इसके बाद एडीशनल रजिस्ट्रार, प्रेम सलवान द्वारा विद्यार्थी शपथ समारोह भी आयोजित हुआ। खेल दिवस की शपथ लेते समय, छात्रों ने खेल के प्रति सच्ची भावना से, घटनाओं को नियंत्रित करने वाले नियमों का पालन, सम्मान और पालन करते हुए निष्पक्ष रहने का संकल्प लिया। उन्होने अपने प्रतिद्वंद्वी और टीम के साथियों का सम्मान करने का संकल्प भी लिया।लगभग सभी शैक्षिक विभागों से 100 से अधिक छात्रों ने खेल में भाग लिया सौरभ नागर, खेल अधिकारी द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल गतिविधियोें के आकर्षण का केंद्र थे-क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाॅल, टेबल टेनिस, टग आफ वार, बैडमिंटन और वाॅलीबाॅल। पारंपरिक बाल्य खेलों जैसे- खो-खो, स्टापू, टग आफ वार, लेमन रेस, आदि का आयोजन श्रीमती हेमा गुप्ता, सहायक रजिस्ट्रार, ईआरपी द्वारा किया गया।कबड्डी मैच में हरियाणा की टीम केरला टीम से जीती जबकि क्रिकेट मैच में टीम दिल्ली इलेवन ने एक रन से मैच जीता। अन्य विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जैसे वॉलीबॉल मे हैदराबाद की टीम ने दिल्ली की टीम से जीता, टेबल टेनिस व बास्केटबॉल मे हरियाणा ने दिल्ली से जीत दर्ज की। बाल्य खेलों में विभिन्न गतिविधियों के विजेता हैं. टग ऑफ वार (गर्ल्स) मे दिल्ली हरियाणा से जीती व टग ऑफ वार (बॉयज) मे हरियाणा दिल्ली से जीती। लेमन रेस में जिंसी, राखी और पूजा चौहान ने क्रमशः प्रथम दूसरा व तृतीय स्थान हासिल किया, स्टापू मे अंजू, मधुबाला और तुलसी ने क्रमशः प्रथम दूसरा व तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि डॉग एन बोन गेम में आई ऋत्विक रेड्डी ने प्रथम, पी मोनीकांता ने दूसरा व व्योम ने तृतीय स्थान हासिल किया।वार्षिक खेल दिवस में छह टीमों के बीच 10 ट्राफियां वितरित की गई। विजेता छात्रों को स्वर्ण पदक और उपविजेता को रजत पदक दिया गया। भाग लेने वाले प्रत्येक छात्र को भागीदारी के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। खेल दिवस का समापन प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीन कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट, डाॅ. पामिला चावला, रजिस्ट्रार सीमा बु्श्रा, डॉ. के. के. शर्मा के साथ विभिन्न विभागीय डीन/विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और छात्र भी उपस्थित थे।
Related Posts
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारदा विद्या निकेतन इंग्लिश हाई स्कूल ने बच्चो को दिया योग सन्देश
नवी मुंबई (विनोद वैष्णव/रूबी सिंह ) | 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारदा विद्या निकेतन इंग्लिश…
वैष्णव ब्राह्मण बैरागी समाज ने ललित बैरागी को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में भव्य स्वागत किया
( विनोद वैष्णव ) |वैष्णव ब्राह्मण बैरागी समाज ने ललित बैरागी को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की…
Wrangler announces the Winners of True Wanderer 8.0
Wrangler’s True Wanderer, started in 2012, continues to be an increasingly popular annual event for the people who want to…