डा. बलदेव अलावलपुर बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बलदेव अलावलपुर को भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर डा. बलदेव अलावलपुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लव देब, प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह श्योराण, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री पानिन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपीं गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जानी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ताकि प्रदेश का किसान केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से समृद्ध बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *